Pakistani Woman Mehvish: पाहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से आई महिला मेहवीश को भारत से पाकिस्तान भेजने की मांग चूरू में उठी. फरीदा ने मेहवीश पर संगीन इल्जाम लगाए और एसपी से कार्रवाई की अपील की. पाकिस्तानियों के खिलाफ सरकार की कड़ी कार्रवाई की मांग भी तेज हो रही है.
Trending Photos
)
Pakistani Woman Mehvish: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर इंडिया छोड़ने की एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके बाद चूरू के पिथिसर गांव में रह रही पाकिस्तानी महिला मेहवीश को भारत से पाकिस्तान भेजने की मांग उठने लगी है.
मेहवीश की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, क्योंकि वह पाकिस्तान से भारत आई थी और यहां के रहमान के साथ रह रही थी, लेकिन अब रहमान की पहली बीवी फरीदा ने चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर अपनी दूसरी बीवी यानी सौतन मेहवीश को पाकिस्तान भेजने की मांगी की है.
पिछले साल से राजस्थान में रह रही है मेहवीश
फरीदा ने एसपी जय यादव से कहा कि वह भादरा के वार्ड नंबर 15 की रहने वाली है और उसका निकाह रहमान खान से हुआ था, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं. फरीदा का इल्जाम है कि पिछले एक साल से रहमान के परिवार वाले पाकिस्तान की रहने वाली महिला मेहवीश को भारत में अवैध तरीके से रखे हुए हैं.
फरीदा ने लगाए संगीन इल्जाम
फरीदा ने कहा कि मेहवीश के पाकिस्तान से रिश्ते हैं और वह भारत के सीमावर्ती इलाकों की जानकारी पाकिस्तान को दे सकती है. फरीदा ने महवीश पर संगीन इल्जाम लगा हैं. उन्होंने कहा कि मेहवीश के रिश्तेदार बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जैसे इलाके में रहते हैं. इसलिए वह अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकती है.
SP ने दी कार्रवाई का आश्वासन
वहीं, इस पूरे मामले पर चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित आदेश नहीं आया है, लेकिन आदेश मिलने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी. वाजेह हो कि पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद से ही पाकिस्तान में अवैध तरीके से रह रही सीमा हैदर को भी पाकिस्तान भेजने की मांग उठ रही है.