Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक के कई आतंकी ठिकानो पर हमले किए ,जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाक पीएम शहबाज शरीफ ने संसद को संबोधित करते हुए कहा है कि खुन की हर एक बूंद का बदला लिया जाएगा.
Trending Photos
)
Operation Sindoor: भारत सेना द्वारा किए गए हमलों के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. सेना ने कई आंतकी ठिकानों पर हमले किए है. अब पाक के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का तीखा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत को परिणाम भुगतने की धमकी दी है.
बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए एक बयान जारी किया है. शहबाज शरीफ ने कहा, "भारत ने जो गलती पिछली रात की, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी." इसके अलावा पाक के प्रधानमंत्री ने आवाम को आखिरी सास तक देश की रक्षा करने का भी विश्वास दिलाया है.
भारत को शरीफ की चेतावनी
शरीफ ने दावा किया है कि पाक सेना ने कुछ ही घंटों में भारत को मुहतोड़ जवाव देकर खदेड़ दिया है. अपने भाषण में शरीफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा, "भारत को हर एक खून के कतरे की कीमत चुकानी होगी. हमने बीती रात साबित कर दिया है कि पाक सेना जोरदार जवाब देना जानती है." साथ ही उन्होंने पाक की सेना को सालम किया और उनकी बहादुरी पर गर्व जाहिर किया.
भारत एयरस्ट्राइक से पाक में भारी नुकसान
आपको बता दे कि बुधवार को शहबाज शरीफ ने संसद को संबोधित करते हुए पाक में हुए भारी नुकासन की बात कही है. पीएम ने दावा किया है कि भारत द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में 26 लोगों की जान जा चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए है. शहबाज ने मरने वालो को शहीद का दर्जा देते हुए कहा कि पूरा पाकिस्तान इन शहीदों के साथ खड़ा है.
पहलगाम हमले से पाक का कोई लेन-देन नहीं- शरीफ
पाक पीएम ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम अटैक को एक दुर्भागय घटना बताते हुए कहा, "भारत ने जल्दबाजी में करवाई की और भारत की मीडिया ने पाक पर बेबुनियाद इल्जाम लगाया है कि पाक इस हमले का जिम्मेदार है." पाक पीएम ने सफाई देते हुए कहा कि जब पहलगाम अटैक हुआ था तब वह तुर्की के दौरे पर थे. पाक के पहलगाम में हुए हमले से कोई लेन-देन नहीं है. शरीफ ने कहा, हम भी सहयोग के लिए तैयार थे, लेकिन भारत ने पेशकश स्वीकार नहीं की."