Republic Day 2022: Delhi: राजपथ पर परेड का समापन, PM मोदी ने लोगों को पेश की सलामी: देखिए खास लम्हे
Advertisement

Republic Day 2022: Delhi: राजपथ पर परेड का समापन, PM मोदी ने लोगों को पेश की सलामी: देखिए खास लम्हे

Republic Day 2022: इस परेड में सबसे आगे पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी की है. यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है. 

Republic Day 2022: Delhi: राजपथ पर परेड का समापन, PM मोदी ने लोगों को पेश की सलामी: देखिए खास लम्हे

Republic Day 2022: आज देश भर में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर जारी परेड में भारत के शौर्य और संस्कृति की झलक दिखी. भारत की तीनों सेना और सुरक्षबलों की टुकड़ियों और आधुनिक हथियारों के प्रदर्शन देश का गौरव बढ़ाया. उधर, राज्यों की झांकियों में भारत की गौरवपूर्ण विविधता नजर आई.

  • राजपथ पर परेड अब अब तकरीबन खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई दी है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजपथ पर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. बच्चे और बड़े पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब नज़र आए.

 

  • 'गणतंत्र दिवस परेड का ग्रैंड फिनाले' - भारतीय वायु सेना के 75 विमानों का हैरतअंगेज नजारा

 

  • रुद्र फोर्मेशन का कॉकपिट मंजर. इस फोर्मेशन में 2 ध्रुव हेलीकॉप्टर और 2 ALH रुद्र हेलीकॉप्टर ने भाग लिया. इस फोर्मेशन का नेतृत्व 301 आर्मी एविएशन स्पेशल ऑपरेशंस के कर्नल सुदीप्तो चाकी ने किया.
  • सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा भवानी के नेतृत्व में मोटरसाइकिल टीम ने गणतंत्र दिवस परेड में हैरतअंगेज करतब दिखाए. 

 

  • उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की झलक नज़र आई. इसके अलावा राज्य की झांकी को इस बार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' थीम पर बनाया गया.

पंजाब की झांकी में 'जंगे आज़ादी' में पंजाब के योगदान' को दिखाया है, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है. इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह की कियादत में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ'डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया.

 

  • हरियाणा की झांकी में ओलंपिक की झलक दिखी. हरियाणा की झांकी की थीम नंबर 1 इन स्पोर्ट्स रखी गई.
  • गुजरात की झांकी में आदिवासी आंदोलन की थीम नज़र आई. आदिवासियों के स्वतंत्रता आंदोलन ने लुभाया.

इस परेड में सबसे आगे पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी की है. यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है. 

ये भी पढ़ें: Republic Day 2022: 26 जनवरी को 17 साल तक क्यों मनाते रहे ‘स्वतंत्रता दिवस’, जानिए दिलचस्प कहानी

परेड से पहले पीएम मोदी ने शनल वॉर मेमोरियल में देश के लिए अलग अलग युद्धों और ऑपरेशन्य में शहीद हुए करीब 26000 जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने विजिटर बुक में साइन किया. यहां से पीएम मोदी राजपथ पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हाथ जोड़कर स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई.

Zee Salaam Live TV:

Trending news