)
नई दिल्ली: प्रमुख खाद्य कंपनी पारले प्रोडक्ट्स ने उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के मद्देनजर अपने प्रोडक्ट्स की सभी श्रेणियों में कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत का इज़ाफ़ा किया है. कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि चीनी, गेहूं और खाद्य तेल जैसे कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के चलते यह कदम उठाना पड़ा है.
बिस्कुट सेक्शन में 5-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है जिसमें पारले जी, हाइड एंड सीक और क्रैकजैक जैसे फैमस प्रोडक्ट शामिल हैं. वहीं कंपनी ने रस्क और केक सेक्शन में कीमतों में 7-8 प्रतिशत फीसद का इज़ाफ़ा किया है.
यानी कंपनी का सबसे फेमस ग्लूकोज बिस्किट पारले जी अब 6-7 प्रतिशत महंगा हो गया है. पारले प्रोडक्ट्स के वरिष्ठ श्रेणी प्रमुख मयंक शाह ने कहा, ‘‘हमने कीमतों में 5-10 प्रतिशत की वृद्धि की है.’’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने 20 रुपये या उस से ज्यादा कीमत के बिस्कुट और अन्य प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाए हैं. वहीं कीमतों को आकर्षक स्तर पर बनाए रखने के लिए पैकेट के ‘ग्राम’ में कटौती की है.
Zee Salaam Live TV