इतवार को हुए पंजाब के पटियाला (Patiala) ज़िले में पुलिस पर हमले के दौरान ASI का हाट काट दिया गया था, जिनका इलाज चंडीगढ (Chandigarh) के पीजीआई (PGI)में चल रहा है और राहत भरी खबर ये है कि डाक्टरों की टीम ने लगभग 7 घंटे की मशक्कत के बाद ASI हरजीत सिंह (Harjeet Singh) का हाथ जोड़ दिया है.
Trending Photos
)
चंडीगढ़: इतवार को हुए पंजाब के पटियाला (Patiala) ज़िले में पुलिस पर हमले के दौरान ASI का हाट काट दिया गया था, जिनका इलाज चंडीगढ (Chandigarh) के पीजीआई (PGI)में चल रहा है और राहत भरी खबर ये है कि डाक्टरों की टीम ने लगभग 7 घंटे की मशक्कत के बाद ASI हरजीत सिंह (Harjeet Singh) का हाथ जोड़ दिया है. यह जानकारी पंजाब के डीजीपी (DGP) दिनकर गुप्ता (Dinkar Gupta) ने दी है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसका सही नतीजा देखने के लिये 5 दिनों का इंतजार करना होगा.
इसके अलावा दिनकर गुप्ता ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि पीजीआई डायरेक्टर, डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की टीम का दिली शुक्रिया, जिन्होंने पूरे दिन अपने पैरों पर खड़े रहें, पंजाब पुलिस उन सभी को सलाम करती है.
My heartfelt thanks to Director PGI & the team of doctors & paramedics who were on their feet all day. Punjab Police salutes them all!
Dr #JagatRam #director of #PGIMER@CMOPb @PunjabGovtIndia
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 12, 2020
यहां यह काबिले ज़िक्र है कि हमले के दौरान ASI हरजीत सिंह अपना हाथ कटने के बाद भी हौसला नहीं हारे थे और अपने कटे हुए हाथ को दूसरे हाथ में लेकर अपने साथियों के साथ वो बड़े ही दिलेराना तरीके से वो अस्पताल पहुंचे. ASI हरजीत सिंह की इस हिम्मत और हौसले का भी उनकी सर्जरी को कामयाब बनाने में अहम तआवुन रहा है.
बता दें कि पंजाब के पटियाला जिले में इतवार को निहंगों के एक ग्रुप ने हमला करके ASI का हाथ काट डाला, जबकि दो दीगर पुलिस वालों को ज़ख्मी कर दिया. पुलिस के मुताबिक चार-पांच 'निहंगों' (रिवायती हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज़ पहनने वाले सिख) का एक ग्रुप एक गाड़ी में सफर कर रहा था.
लॉकडाउन की वजह से मंडी बोर्ड के अफसरों ने सुबह करीब 6:15 बजे एक सब्ज़ी बाज़ार के पास उनसे कर्फ्यू दिखाने को कहा था. जिसकी मुखालिफत में निहंगों ने पुलिस मुलाज़िमीन पर हमला कर दिया और इस दौरान ASI का हाथ कट कर बिल्कुल अलग हो गया. इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है.
Zee Salaam Live TV