Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam663586
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकोरोना के शक में हॉस्पिटल की छत से कूदा मरीज,टूट गईं पैरों की हड्डियां

कोरोना के शक में हॉस्पिटल की छत से कूदा मरीज,टूट गईं पैरों की हड्डियां

दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में शराफत अली नाम का शख्स मुश्तबा हालात में नीचे गिरा

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : हिंदुस्तान में कोरोना वायरस से मुतास्सिरीन की तादाद तीन हज़ार से ज्यादा हो चुकी है और 70 लोगों की जान जा चुकी है.कोरोना वायरस को लेकर खास अपील की जा रही है कि कोरोना से डरे नहीं आगे आएं और अपना इलाज कराएं.जिससे आप अपनी और दूसरों की ज़िंदगी सिक्योर कर सकें.कोरोना वायरस से डर के जान देने की ख़बर भी अक्सर सामने आ सकती हैं. इसी सिम्त में सेंट्रल दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में मौजूद लोकनायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) हॉस्पिटल से भी एक शख्स के कूदने की ख़बर आई. ज़राए के हवाले से खबर है कि हॉस्पिटल की छत से एक शख्स मुश्तबा हालातों में कूद गया। 

युवक का नाम शराफत अली (37) है। शराफत थाना आईपीएस्टेट इलाके में मौजूद माता सुंदरी रोड के डीडीए फ्लैट्स में रहता है। रविवार को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डिप्युटी कमिश्नर संजय भाटिया ने आईएएनएस को यह जानकारी दी।डीसीपी के मुताबिक, शराफत 31 मार्च को हॉस्पिट में एडमिट कराया गया था। शक था कि वो कोरोना से मुतास्सिर हो सकता है। अभी तक हांलांकि उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

वाक्ये के अनुसार सनीचर के करीब साढ़े ग्यारह बजे हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से मुश्तबा हालातों में नीचे गिर गया। उसके दोनो पावों की हड्डियां टूट गयी हैं।डाक्टरों ने पुलिस को बताया है कि, घायल संदिग्ध कोरोना मरीज शराफत की हालत स्थिर बनी हुई है। डीसीपी ने हालांकि इससे इंकार किया कि, शराफत का निजामुद्दीन मरकज तबलीगी जमात से कोई ताल्लुक था।

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news