Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2898922
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंक्या जोया की स्कूल के बाथरूम में जलाकर की गई हत्या? परिजनों का स्कूल में तोड़फोड़

क्या जोया की स्कूल के बाथरूम में जलाकर की गई हत्या? परिजनों का स्कूल में तोड़फोड़

Gardanibagh School News: बिहार की राजधानी पटना में गर्दनीबाग स्थित आमला टोला कन्या विद्यालय के बाथरूम में 5वीं की छात्रा जोया परवीन की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की और संगीन इल्जाम लगाए हैं.

क्या जोया की स्कूल के बाथरूम में जलाकर की गई हत्या? परिजनों का स्कूल में तोड़फोड़

Gardanibagh School News: बिहार की राजधानी पटना से आज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्दनीबाग इलाके के आमला टोला कन्या विद्यालय के बाथरूम में 5th क्लास की स्टूडेंट्स जोया परवीन की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई. बच्ची का शरीर बुरी तरह से झुलस चुका था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की, सड़क जाम कर आगजनी की. साथ ही परिवार के लोगों ने संगीन इल्जाम लगाए हैं. 

दरअसल, आज (27 अगस्त) सुबह जोया परवीन लगभग 4-5 दिन बाद स्कूल आई थी. जैसे ही वह स्कूल पहुंची, सीधे बाथरूम चली गई. थोड़ी देर बाद बाथरूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. जब दरवाजा तोड़ा गया, तो जोया बुरी तरह झुलसी हुई हालत में पाई गई. उसे आनन-फानन में PMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 2 घंटे इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया. वहीं, परिवार का इल्जाम है कि जोया की हत्या की गई है. 

जोया के भाई शहबाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हम लोग क्लास में थे, तभी पता चला कि बाथरूम में आग लगी है. वहां मेरी बहन थी. गेट बंद था और अंदर केरोसिन डाला गया था. मैंने सर से कहा कि मुझे देखने दीजिए, लेकिन उन्होंने मुझे रोका. मैंने देखा कि मेरी बहन का बैग ले जाया जा रहा था. बाद में पता चला कि वही मेरी बहन थी. मेरी बहन ने खुदकुशी नहीं की, उसे जलाया गया है. उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी." वही, परिजनों का आरोप है कि बच्ची को साजिशन जलाया गया. उनका कहना है कि यह आत्महत्या का मामला बिल्कुल नहीं हो सकता.

Add Zee News as a Preferred Source

सेंट्रल एसपी ने क्या कहा?
सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि मौके से करीब आधा लीटर केरोसिन से भरी बोतल बरामद हुई है. बाथरूम को फिलहाल सील कर दिया गया है और FSL की टीम ने वहां से नमूने और दूसरे सबूत इकट्ठा किए हैं. उन्होंने कहा कि परिजनों ने पहले भी बच्ची से छेड़खानी की बात कही थी. इसलिए इस एंगल से भी जांच हो रही है. 

हर पहलू की हो रही है जांच- SP
सेंट्रल एसपी ने आगे कहा, "हर पहलू पर जांच की जा रही है. DVR फुटेज को खंगाला जा रहा है और एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. बच्ची पांच दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी और जब आई तो सीधे बाथरूम चली गई. यह भी जांच का विषय है."

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news