Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam960081

Indian Idol 12 के Final से पहले ही बाहर हुए पवनदीप राजन? इन PHOTO और VIDEO ने बढ़ाई टेंशन!

फिनाले से पहले खबरें कुछ खबरें वायरल हो रही हैं कि पनवदीप राजन (Pawandeep Rajan) सेमिफाइनल में बाहर हो जाएंगे.

Indian Idol 12 के Final से पहले ही बाहर हुए पवनदीप राजन? इन PHOTO और VIDEO ने बढ़ाई टेंशन!

नई दिल्ली: टीवी रियलटी शो इंडियन आइडल-12 (Indian Idol-12 Finale) का 15 अगस्त को फिनाले होने वाला है. उससे पहले सोनी टीवी के ज़रिए शेयर किए गए एक प्रोमो को लेकर और कुछ वायरल तस्वीरों की वजह से लोगों को लगा कि पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) जो फाइनलिस्ट माने जा रहे हैं, बहुत बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे है. इस वीडियो पवनदीप राजन अग्निपथ फिल्म का "अभी मुझमें कहीं" गाते दिखाई दे रहे हैं. 

यह भी देखिए: Arunita Kanjilal ने बताया, उन्हें कैसा लड़का चाहिए, फिर Pawandeep के साथ किया बेहद रोमांटिक डांस

फिनाले से पहले खबरें कुछ खबरें वायरल हो रही हैं कि पनवदीप राजन (Pawandeep Rajan) सेमिफाइनल में बाहर हो जाएंगे. सोनी टीवी के ज़रिए शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि जब पवनदीप राजन गाना गा रहे थे तो अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) समेत लगभग सभी कंटेस्टेंट रोते दिखाई दे रहे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा करण जौहर की भी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी. जिसमें वो पनवदीप के अलावा बाकी कंटेस्टेंट के साथ तस्वीर खिचवाते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में पनवदीप राजन के गैर मौजूदगी लोगों को चुभ रही है और इन्हीं वजहों से कयास लगाए जा रहे हैं कि पनवदीप राजन का सफर शायद फिनाले तक नहीं जाएगा. 

fallback

हालांकि इन सोशल मीडिया के दावों में कितनी सच्चाई है इसका पत तब चला जब टीवी पर शो प्रसारित हुआ. दरअसल करण जौहर वाले एपिसोड में किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ. अब पवनदीप राजन के फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं क्योंकि आज रात यानी रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में सब साफ हो जाएगा.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news