जिस पर गूगल की जानिब से जवाब दिया गया कि पेटीएम ने कम्पनी की गाइडलाइंस की खिलाफवर्ज़ी की है. हालांकि पेटीएम के बाकी एप्स तब भी प्ले स्टोर पर मौजूद थे.
Trending Photos
)
नई दिल्लीः गूगल ने पेटीएम कम्पनी को बड़ा झटका देते हुए प्ले स्टोर से हटा दिया था.लेकिन प्ले स्टोर से हटने के 4 घंटे बाद ही गूगल ने पेटीएम को वापस से दर्शकों के लिए उपलब्ध कर दिया है. दरअसल कुछ समय गूगल प्ले स्टोर से गायब रहने के बाद यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर सवाल पूछना शुरू कर दिया था. जिस पर गूगल की जानिब से जवाब दिया गया कि पेटीएम ने कम्पनी की गाइडलाइंस की खिलाफवर्ज़ी की है. हालांकि पेटीएम के बाकी एप्स तब भी प्ले स्टोर पर मौजूद थे.
चीनी कम्पनी की हिस्सेदारी नहीं थी वजह
भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले पब्जी और टिक-टॉक समेत 200 से ज्यादा एप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था. सरकार ने कहा था कि इन एप्स में चीनी कम्पनी की साझेदारी होने से भारतीय कस्टमर्स और फौज का डेटा चोरी हो रहा है. साथ ही चीनी हुकूमत इन एप्स की मदद से हिंदुस्तान पर नज़र रखे हुए है जो सिक्योरिटी के मकसद से खतरनाक हो सकता है. और पेटीएम में भी चीनी कम्पनी अलीबाबा की हिस्सेदारी है, जिस वजह से ये कवायद लगी थी कि पेटीएम को हुकूमत के ज़रिए हटाया गया है लेकिन पेटीएम के ज़रिए गूगल की पॉलिसियों की खिलाफवर्ज़ी की वजह गूगल की मार झेलनी पड़ी.
क्रिकेट बेटिंग की वजह से हटाया गया था
गूगल ने जानकारी दी थी कि कम्पनी खेल के दौरान होने वाली किसी भी तरह की सट्टेबाजी की हिमायत नहीं करती है और अगर किसी भी एप में इस तरह की सरगरमी पाई जाती है तो गूगल उसे डेवलपर के पास भेज देता है. फिर कम्पनी से इस बारे में बात की जाती है और मसले के हल तक डेवलपर एप को प्ले स्टोर से हटा देता है. पेटीएम पर कुछ वक्त पहले 'पेटीएम क्रिकेट लीग' नामी एक क्रिकेट बेटिंग फीचर शुरू किया गया था.
Dear Paytm'ers,
Paytm Android app is temporarily unavailable on Google's Play Store for new downloads or updates. It will be back very soon.
All your money is completely safe, and you can continue to enjoy your Paytm app as normal.
— Paytm (@Paytm) September 18, 2020
पेटीएम ने सोशल मीडिया पर कहा था जल्द वापस आएंगे
पेटीएम के हटते ही सोशल मीडिया पर इस बारे में बाते होना शुरू हो गई और मीम्स ट्रेंड करने लग गए. जिसपर पेटीएम ने जवाब दिया था कि सभी उपयोगकर्ताओं का डेटा और पैसा सुरक्षित है. कुछ समय के लिये पेटीएम प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं रहेगा. और एप से संबंधित अपडेट भी कुछ समय तक नहीं होंगे. हटने के 4 घंटे बाद ही गूगल ने पेटीएम को वापस से य़ूजर्स के लिये उपलब्ध करा दिया है.
Zee Salaam LIVE TV