)
सुबोध मिश्रा/बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लॉकडाउन की खिलाफवर्ज़ी कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर फसादियों ने हमला कर दिया. इस मामले में अब तक 44 लोगों का गिरफ्तारी हो चुकी है और 200 ना मालूम लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. हमले में एक IPS अफसर समेत कई पुलिस मुलाज़िम ज़ख्मी हुए हैं. वारदात इज्जतनगर थाना इलाके के करमपुर चौधरी गांव की है. पुलिस का दावा है कि भीड़ में मौजूद कुछ इंतेशार पसंदों ने चौकी फूंकने की भी धमकी दी है. पुलिस पर हमला करने वाले लोगों की तादाद 300 से 400 के बीच बताई जा रही है.
दरअसल, वैरियर वन चौकी पुलिस को इनपुट मिला था कि करमपुर चौधरी गांव में लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं, ग्रुप बनाकर सड़कों पर टहल रहे हैं. साथ ही गांव वाले कुछ बाहरियों की जानकारी भी छिपा रहे हैं. ज़ख्मी आईपीएस अफसर अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम जमातियों को ढूंढने गांव में गई थी. यहां लोग लॉकडाउन का पालन भी नहीं कर रहे थे. जिसके बाद उनमें से कुछ लोगों को पकड़कर चौकी लाया गया लेकिन पीछे से ग्राम प्रधान तसब्बुर खां के उकसावे पर भीड़ ने चौकी पर हमला कर दिया और चौकी को आग लगाने और तोड़ने की कोशिश भी की. इसकी इत्तेला फौरन आला अफसरों को दी गई, जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और वापस गांव में खदेड़ा.
Zee Salaam Live TV
वारदात के मुतअल्लिक में बरेली एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बवाल में अभी तक 3 ख्वातीन समेत 43 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 200 ना मालूम लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बाकी लोगों की निशांदही कर कार्रवाई की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
वज़ीरे आला ने भी लिया मामले का नोटिस
वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ ने भी वारदात का नोटिस लिया है और मुल्ज़िमीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई का हुक्म दिया है. बता दें कि हाल ही में कोरोना वॉरियर्स यानी पुलिस मुलाज़िमीन और मेडिकल सहूलात से मुतअल्लिक लोगों से हो रहे गल्त रवय्ये पर योगी हूकूमत ने नाराज़गी जताई थी. सीएम योगी ने मुल्ज़िमीन पर NSA के तहत कार्रवाई की वार्निंग भी दी है.