Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam836786

लाल किले की वारदात से नाराज 20 गांव के लोग, दिया अल्टीमेटम, प्रोटेस्टर्स ने खाली किया NH-8

मसानी बैराज पर करीब डेढ़ महीने से किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे थे. बुधवार को करीब 20 गांव के लोगों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में लाल किले पर हुए बवाल के बाद कई किसान संगठनों ने भी इस घटना का विरोध किया है. हरियाणा के रेवाड़ी जिले में 20 गांवों की पंचायत ने डूंगरवास गांव में आंदोलन कर रहे किसानों को NH-8 हाईवे खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया. जिसके बाद आंदोलनकारियों ने मसानी बैराज खाली कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: हिंसा को लेकर BJP ने साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने हताश है, अशांति फैलाने की हो रही है कोशिश

मसानी बैराज पर करीब डेढ़ महीने से किसान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे थे. बुधवार को करीब 20 गांव के लोगों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया. किसानों का कहना है कि वे दिल्ली में लाल किले पर हुई घटना के बाद से बहुत आहत हैं और इस जगह से यह आंदोलन खत्म होना चाहिए. गांव वालों के अल्टीमेटम के बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे-48 पर प्रदर्शन कर आंदोलनकारी भी मौके से हट गए. ग्रामीणों का कहना है कि देश की राजधानी में जो कुछ हुआ है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली हंगामे पर बोली दिल्ली पुलिस- किसानों ने की वादा-खिलाफी, बख्शे नहीं जाएंगे मुजरिम

20 गांव के लोगों का कहना है कि हाईवे खाली करने के लिए अल्टीमेटम दे दिया गया था. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों का कहना है कि डेढ़ महीने से मसानी बैराज पर किसान आंदोलन के कारण बिजली, पानी और आवाजाही सहित कई कामों में परेशानी हो रही थी. खेतों में खड़ी फसल भी खराब हो चली है. ऊपर से किसान आंदोलन के नाम पर गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी में जो घिनौना काम हुआ वह सहन नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हिंसा के बाद किसान आंदोलन से अलग हुए ये दो संगठन, प्रेस कांफ्रेंस कर बताई वजह

बता दें कि मंगलवार को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी. ट्रैक्टर रैली के दौरान जमकर बवाल और हिंसा हुई. यहां तक कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की गरिमा पर प्रहार करते हुए लाल किले तक उपद्रवी पहुंच गए और वहां अपना झंडा फहरा दिया. जब पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया हिंसा हुई. इस हिंसा में 200 के करीब पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news