वारदात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें भीड़ पुलिस को दौड़ाती हुई नजर आ रही है. भीड़ में ख्वातीन भी शामिल हैं जो पुलिस पर पत्थर बरसा रही हैं.
Trending Photos
)
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में जुमेरात को पुलिस स्टेशन में शख्स की मुबय्यना तौर पर हुई पिटाई से गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा काटा. गुस्से से भरे लोगों ने पुलिस की मुखालिफत में चक्का जाम कर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया. इस दौरान जाम खुलवाने पहुंची पुलिस फोर्स पर भीड़ ने पथराव कर दिया. पत्थरबाजी में ASP समेत कई पुलिस अहलकारों के ज़ख्मी होने की खबर है.
मामला रसडा कोतवाली इलाके के कोटवारी मोड का है. जहां पुलिस पर धोवहीं गांव के पन्ना राजभर की चौकी में पिटाई करने का इल्ज़ाम है. बताया जा रहा है कि जमीन के तनाज़े (विवाद) में पुलिस पन्ना राजभर को चौकी ले गई और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसकी जनकारी मिलते ही भारी तादाद में गांव वाले इकट्ठा हो गए और कोटवारी मोड़ जाम कर दिया. यहां जाम हटाने पहुंची पुलिस और भीड़ आमना-सामना आ गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ पुर तशद्दुद (हिंसक) हो गई और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया.
वारदात का वीडियो भी सामने आया है जिसमें भीड़ पुलिस को दौड़ाती हुई नजर आ रही है. भीड़ में ख्वातीन भी शामिल हैं जो पुलिस पर पत्थर बरसा रही हैं. बवाल में एसएसपी संजय यादव समेत कई पुलिस अहलकार ज़ख्मी हैं.
इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के इल्ज़ाम में पुलिस चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को मुअत्तल कर दिया गया है. साथ ही ज़ख्मी करने वालों की निशांदही की जा रही है. वारदात के मुतअल्लिक में पुलिस सुप्रिटेंडेंट देवेंद्र नाथ ने बताया कि शिकायत मिलने पर पन्ना राजभर को थाने लाया गया था. पन्ना ने इल्ज़ाम लगाया है कि पुलिस ने उसको मारा-पीटा है. वहीं कुछ गैर समाजी अनासिर (अराजक तत्वों) ने पथराव किया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. मामले में मुजरिम पाए गए पुलिस अहलकारों को मुअत्तल कर दिया गया है.
Zee Salaam LIVE TV