)
ग्वालियर: भारत-चीन बॉर्डर पर हुए टकराव के बाद मुल्कवासियों में काफी गुस्सा है. शहर-शहर चाइना के खिलाफ एहतेजाजी मुज़ाहिरे किए जा रहे हैं और हुकूमत से चीन से बदला लेने की मांग की जा रही है. ग्वालियर में भी हिंदू महासभा के ज़रिए चाइना के खिलाफ एहतेजाजी मुज़ाहिरा किया गया.
हिंदू महासभा ने कहा कि सभी हिंदुस्तानियों को चाइना के धोखे के बाद अब चाइनीज़ सामान से तौबा कर लेनी चाहिए. हिंदू महासभा ने सरहदी कशीदगी में शहीद हुए 20 फौजियों को खिराजे अकीदत पेश की और दो मिनट के लिए खामोशी इख्तियार की. यह एहतेजाजी मुज़ाहिरे का प्रोग्राम महारानी लक्ष्मी बाई समाधि वाली जगह पर मुनाक्किद किया गया.
बता दें कि मशरिकी लद्दाख की गलवान वादी में पीर की रात चीन और हिंदुस्तानी फौजियों के दरमियान हुई पुर तशद्दुद झड़प में हिंदुस्तानी फौज के कुल 20 सैनिक शहीद हो गए. ये वारदात 15-16 जून की रात हुई. हिंदुस्तानी फौजियों की टीम कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू की कयादत में चीनी कैंप में गई थी.
चीन की इसी हरकत के बाद हिंदुस्तान के लोगों में गुस्सा बना हुआ है. गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर चीनी सामान के बॉयकॉट की मांग उठ रही है और कुछ जगहों पर तो लोगों चीनी सामान के साथ तोड़-फोड़ की है.
Zee Salaam Live TV