)
हैदराबाद: मुल्क में कई तरह से बेदारी मुहिमें चलाई जा रही हैं और अवाम को बेदार किया जा रहा है कि वो कोरोना से डरें नहीं बल्कि लड़ें. इसके बावजूद कुछ लोगों में सेहती सहूलियात को लेकर कई तरह के खदशात हैं और ऐसे में वो गल्त कदम उठा रहे हैं और कोरोना के इस काल में कई मकामात से खुदकुशियाों के मामले सामने आए हैं. ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया है. जहां एक शख्स ने सनीचर को अपने अपार्टमेंट की इमारत से छलांग लगाकर खुद कुशी करली. उसको खदशा था कि कहीं उसे कोरोना वायरस न हो गया हो.
शख्स के परिवार के मुताबिक वह पेट में गैस की बीमारी से मुतास्सिर थे और उन्हें वहम था कि वह कोरोना से मुतास्सिर हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने कुछ दिनों पहले सरकारी अस्पताल किंग कोटि से राब्ता किया. जहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उनमें कोरोना की अलामात नहीं हैं लेकिन वो इस बात मुतमइन नहीं थे.
जिसके बाद परिवार के मेंबरों ने स्क्रीनिंग के लिए उसे कोरोना वायरस के राज्य नोडल सेंटर गांधी अस्पताल ले जाने वाले थे. सनीचर सुबह अस्पताल जाने के लिए तैयार होने के दौरान वो अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंज़िल की बालकनी से कूद गए. जिसकी वजह से उनके सिर में शदीद चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुश्तबा हालात में मौत का मामला दर्ज कर लिया है.
Zee Salaam Live TV