)
नई दिल्ली: कोरोना के काल में आम आदमी के जेब पर असर पड़ता ही जा रहा है. तेल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने आज 21 वें दिन भी तेल की कीमतों में इज़ाफा कर दिया है. इस इज़ाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपए फी लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 80.40 रुपए फी लीटर हो गई है.
बता दें कि जहां एक तरफ गुज़िश्ता 15 दिनों से कच्चे तेल की कीमत 35-40 डॉलर फी बैरल के बीच है, वहीं दूसरी तरफ मुल्क में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है.
Zee Salaam Live TV