Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam697519
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें12 वें दिन लगातार हुआ पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में इज़ाफा, जानें नई कीमतें

12 वें दिन लगातार हुआ पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में इज़ाफा, जानें नई कीमतें

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर बुध को 77.81 रुपये फी लीटर हो गई. वहीं डीज़ल की कीमतों में इज़ाफे के बाद नई कीमत 76.43 रुपये फी लीटर पर पहुंच गई है

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: आलमी बाज़ार में तेल की कीमतों में कमी के बावजूद आज लगातार 12 वें दिन तेल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इजाफा कर दिया है. पेट्रोल की कीमतों  0.53 रुपये का इजाफा हुआ है जबकि डीजल की कीमतों में 0.64 रुपये का इज़ाफा हुआ है.

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर बुध को 77.81 रुपये फी लीटर हो गई. वहीं डीज़ल की कीमतों में इज़ाफे के बाद नई कीमत 76.43 रुपये फी लीटर पर पहुंच गई है.

वहीं अगर महानगरों की बात करें तो मुंबई में अब पेट्रोल 84.68  रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.33 रुपये प्रति लीटर हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल 81.39 और डीजल 74.33 रुपये फी लीटर हो गया है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 79.61 और डीजल की कीमत 71.97 रुपये पहुंच गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news