16 वें दिन के इज़ाफे के बाद दारुल-हुकूमत दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 79.56 रु जबकि डीजल की कीमतें 78.85 रुपये फी लीटर पर पहुंच गई हैं
Trending Photos
)
नई दिल्ली: लॉकडाउन में आम आदमी पर मार बढ़ती जा रही है. आज फिर लगातार 16 वें दिन तेल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) ने पेट्रोल और डीज़ल कीमतों में इज़ाफा कर दिया है. पेट्रोल की कीमत में 0.33 रुपये जबकि डीजल के कीमत में 0.58 रुपये का इज़ाफा हुआ है.
16 वें दिन के इज़ाफे के बाद दारुल-हुकूमत दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 79.56 रु जबकि डीजल की कीमतें 78.85 रुपये फी लीटर पर पहुंच गई हैं.
बता दें कि गुज़िश्ता 15 दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 35-40 डॉलर फी बैरल के बीच है. उसके बावजूद मुल्क भर में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है.
Zee Salaam Live TV