पहलगाम हमले में हलाक बेकसूरों के लिए सामूहिक नमाज़ और दुआ; सड़कों पर मुसलमान

Published: Apr 23, 2025, 10:39 PM IST|Updated: Apr 23, 2025, 10:39 PM IST
कश्मीर के पहलगाव में आतंकवादी हमले में 28 टूरिस्ट की मौत के बाद पूरे मुल्क के साथ मुसलमानों में बेहद गम और गुस्सा है.

नई दिल्ली: कश्मीर के पहलगाव में आतंकवादी हमले में 28 टूरिस्ट की मौत के बाद पूरे मुल्क के साथ मुसलमानों में बेहद गम और गुस्सा है. कश्मीर से लेकर भारत के अलग-अलग राज्यों में मुसलमानों ने इस हमले में मारे गये लोगों के लिए सामूहिक दुआ और नमाज़ का इह्तेमाम कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मांगी और आतंवादियों की गिरफ्तारी और बदले की कार्रवाई के लिए सरकार से अपील की.