Mehndi Design 2025: दुनियाभर में बकरीद का चाँद दिखने के बाद लोगों ने इबादत के साथ-साथ बाकी तैयारियां भी शुरू कर दी है. ऐसे में अगर आप अपने हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए कुछ बेहतर, खूबसूरत और आसान मेंहदी डिजाइन ढूंढ रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए है. देखें मेंहदी आर्टिस्ट मेनका झा की मेहंदी के कुछ ख़ास डिजाइन सिर्फ आपके लिए, जिसे इस त्यौहार जरूर ट्राई करें.
)
इस त्यौहार पर अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ भी मेंहदी से भरपूर दिखें, जिसे लगाने में ज्यादा मेहनत भी न लगें तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती है. यह 'वन लेयर' डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चाँद लगा सकता है.
)
इस डिजाइन को आप अपनी हथेली पर लगा सकते हैं, जिसमें हाथ मेंहदी के कलर से निखरे हुए नजर आएगें. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए खासतौर पर है, जिनकी इस साल यह शादी के बाद की पहली बकरीद है.
)
अगर आपके पास पार्लर जाने का वक्त नहीं तो आप घर में इस डिजाइन को लगा सकती हैं, जो कि बेहद सिंपल है. यह डिजाइन आसानी से लगाकर आप अपने हाथों की रौनक बढ़ा सकती हैं.
)
इस तस्वीर में आसान मेंहदी डिजाइन इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपकी हथेलियां मेंहदी से भरी हुई भी दिखेगी और इसे लगाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी.
)
कभी-कभी कुछ महिलाएं काम में इतनी ज्यादा व्यस्त होती है कि उनके पास मेंहदी लगाने तक का वक्त नहीं होता. इसलिए वह भारी और भरपूर डिजाइन देखकर मेंहदी लगाने से इनकार कर देती है. यह डिजाइन खासकर उन व्यस्त महिलाओं के लिए हैं, जिसे वह झटपट लगा सकती हैं.
)
यह डिजाइन आपके हथेली और पूरे हाथों को मेंहदी के कलर से रंग देखा, जिसके वजह से आपकी हाथेलिया और ज्यादा आकर्षक दिखाई देगी. यह डिजाइन उन महिलाओं की हाथों की रौनक बढ़ा देगा, जो पूर हाथ में मेंहदी लगाने की शौकीन हैं.
)
इस तस्वीर का कलर ही बता रहा है कि इस डिजाइन से आपके हाथ कितने ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगे. इस डिजाइन में हथेलियों में एक खाली स्पेश भी दिया गया है ताकि इसमें आप अपने प्रिय का नाम लिख सकें.
ट्रेन्डिंग फोटोज़