)
Anantnag: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुस्लिम मोहल्लों और मस्जिदों से पाकिस्तान के खिलाफ आवाज़ उठ रही हैं. आगरा में जुमे की नमाज़ के बाद हाथों में काली पट्टी बांधकर नमाज़ीयों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. आगरा की तमाम मस्जिदों में इस आतंकी घटना में मारे गए लोगों के लिए दुआएं की गईं. वहीं मुस्लिम समाज के लोग इस आतंकी घटना के खिलाफ कड़ा आक्रोश दिखा रहे हैं. मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि सरकार कड़ा क़दम उठाये और पाकिस्तान समर्थित इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करे.
)
Sambhal: पहलगाम में आतंकी हमले के मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए मस्जिदों में जुमा की नमाज के दौरान मुस्लिमों ने की खास दुआ. मुस्लिमों ने निर्दोष पर्यटकों पर आतंकी हमले को बताया कायराना. धर्म और मजहब के नाम पर हमला कायराना .
)
Narsinghpur: पहलगाम में हुई घटना को लेकर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिले में भी लोगों के द्वारा आतंकवाद के विरोध के साथ-साथ पाकिस्तान का विरोध शुरू हो गया है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका और कहा कि मुस्लिम समाज भी आतंकवाद विरोधी है और भारत के हर फैसले के साथ है.
)
Bilaspur: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर रौड़ा सेक्टर स्थित जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और देश में हिंदू मुस्लिम एकता व आपसी भाईचारा हमेशा कायम रहने की बात कही. वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और आतंकवाद का पुतला भी जलाया गया.
)
Ambala: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज मे भी रोष है. आज अंबाला शहर में मुस्लिम समाज ने मदरसे के अंदर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध जताया और तिरंगे लहराते हुए जमकर पाकिस्तान के खिलाफ भड़ास निकाली. मुस्लिम समुदाय का साफ तौर पर कहना है जिन लोगों ने इस्लाम का नाम खराब करने की कोशिश की है. यह लोग मुसलमान नही हो सकते. पूरा देश व मुस्लिम समाज ऐसी घटना से गुस्से में हैं. यह घटना अमानवीय है और कायराना है. ऐसे लोगों को जवाब जरूर दिया जाना चाहिए. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करनी चाहिए.
)
Alirajpur: आतंकी हमले को लेकर आज मुस्लिम समाज का बड़ा विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. मुस्लिम समाज द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कर नमाज अदा की. उसके बाद मस्जिद के बाहर जमकर नारे लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद, मुस्लिम समाज के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया, और नारे लगाए अब तो POK भी हमारा है आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कड़े निर्णय लिए उसके मुस्लिम समाज की धर्म गुरु ने तारीफ की.
)
Patna: पटना के पिरबोहर थाना क्षेत्र के लंगरटोली इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया जिसमें तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ-साथ आतंकवादियों को बीच सड़क पर गोली मार उन्हें मौत के घाट उतारने जैसी नारा लगाते हुए सरकार से अपील की गई. इस तरह की इंसानियत को झकझोर कर देने की घटना के बाद सरकार को एक सख्त कदम उठाते हुए सभी आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ देने का काम करना चाहिए.
)
Gaziabad: देश के कोने-कोने से आतंकवादियों की इस नापाक हरकत के लिए पाकिस्तान से बदला लेने की मांग उठ रही है. गाज़ियाबाद में मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद इस मांग को बुलंद किया. गाज़ियाबाद के संजयनगर इलाके में मोहमदी हॉल मस्जिद में पाकिस्तान और आतंकवाद का एक सुर में विरोध हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ के बाद आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और पहलगाम हमले की निंदा की. शिया ओलमाओं ने ज़ालिम आतंकवादियों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए इसका बदला लेने की मांग उठाई. वहीं लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हमले में शहीद लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी.
)
Gurugram: पहलगाम में हुए हमले से हर भारतवासी सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहा है. वहीं, दूसरी आवाज जुम्मे की नमाज से पहले नमाजियों ने पहले नाम में हुए हमले को लेकर 2 मिनट का मौन रखा साथ ही गुरुग्राम के देवीलाल कॉलोनी में स्थित मस्जिद में नमाजियों ने विरोध प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन आतंकवादियों के खिलाफ किया गया सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
)
Baitul: पहलगाम हमले के विरोध में आज मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भी कई जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. बैतूल की जाम मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में लल्ली चौक पर इक्कठा हुए और पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका. मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि धर्म के नाम पर मासूम लोगों का खून बहाने वाले दरिंदो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और इन आतंकवादियों के सरगना जो पाकिस्तान में बैठे है,उन पर भी सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए.
)
Uttarkashi: उत्त्तरकाशी शहर में पाकिस्तान के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घटना की घोर निंदा की और काली पट्टी बांधकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. साथ ही काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां चलाई, 27 पर्यटक इसमें शहीद हो गए गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मुस्लिम समाज के लोगों ने सरकार से मांग की है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़