Superstitions in Turkey: दुनिया भर में बसे समाजों में अलग-अलग अंधविश्वास मौजूद है, जिसे लोग सच मानेत हैं, ये अंधविश्वास लोगों की सोच में इतनी गहराई तक बसी हुई है कि इसी पूरी तरह खत्म करना मुश्किल लगता है. पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसी मान्यताएं ट्रैवल करती है, और लोगों के काम करने फैसला लेने और कई चीजों पर इन मान्यताओं का असर दिखता है. इसी प्रकार तुर्की जो एक मुस्लिम मुल्क है, वहां भी कई मान्यताएं और अंधविश्वास हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. आज की इस खबर में हम तुर्की के लोगों द्वारा माने जाने वाले अंधविश्वास, मान्यताओं के बारे में जानेंगे. हालांकि इस्लाम में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है. ऐसे कई अजीबोगरीब मान्यताएं हैं, जो भारतीय समाज में भी अंदर तक फैली हुई हैं. हालांकि सरकार और कई एनजीयो अपने स्तर पर इन बाह्य आडंबरों से दूर रहने और तर्क शक्ति को विकसित करने, विज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित करती है.
तुर्की में लोगों का मानना है कि रात में घर के अंदर सीटी बजाना अशुभ होता है. इस मान्यता के मुताबिक रात के वक्त घर में सीटी बजाने से बुरी आत्माएं आकर्षित होती है.
1/8तुर्की में यह माना जाता है कि किसी की ईर्ष्या या बुरी नजर से बचने के लिए नीले और सफेद रंग की आंख के आकार की ताबीज पहननी चाहिए. इसे घरों, दुकानों, वाहनों और बच्चों के कपड़ों पर भी लगाया जाता है. इस तरह की मान्यताएं भारत में भी हैं. यहां भी बुरी नजरों से बचने के लिए लोग ताबीज पहनते हैं.
2/8तुर्की में अगर रास्ते से जाते वक्त सामने से कोई बल्ली क्रॉस कर जाए तो वहां के लोग अपने वाहन को रोक देते हैं, यहां तक पैदल चलने वाले लोग भी ठहर जाते हैं. तुर्की के लोग मानते हैं कि अगर रास्ते पर आपके सामने से कोई बिल्ली क्रॉस कर रही है, इसका मतलब है कि आगे कोई अनहोनी होने वाला है.
3/8तुर्की में जब कोई व्यक्ति यात्रा पर जाता है, तो उसके पीछे पानी डालना शुभ माना जाता है. यह माना जाता है कि इससे उसकी सफर सुरक्षित और आसान होगी. इसी तरह भारत में भी सफर पर जाने से पहले या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी खिलाने का रिवाज है. कई राज्यों में मछली खाने को भी शुभ माना जाता है. लोगों का यह मानना होता है कि वह अपनी सफर या काम की शुरुआत इस तरह की चीजों को खाकर करेगा तो वह अपने काम को अच्छी तरह और आसानी से पूरा कर लेगा. हालांकि विज्ञान इन चीजों को नहीं मानता है, और यह सिर्फ एक रिवाज है, जिसकी बुनियाद अंधविश्वास है.
4/8तुर्की में एक और मान्यता प्रचलित है, जिसके मुताबिक रात में नाखून काटना अशुभ है, और ऐसा करने पर गरीबी आ सकती है, यहां तक कि आपका नसीब भी खराब हो सकता है. कुछ इसी तरह भारत में भी गरीबी को लेकर मान्यताएं हैं. जिसके मुताबिक अगर आप गरीब हैं. इसका मतलब आपको किसी ने बददुआ दी है. हालांकि गरीबी-अमीरी सब आपकी मेहनत, लगन, और सही दिशा पर निर्भर करता है.
5/8तुर्की में आईना टूटने को अशुभ माना जाता है, तुर्की में लोगों का मानना है कि किसी की बुरी नजर की वजह से आईना टूटता है, और इस घटना के बाद पूरे 1 साल अपकी नसीब खराब रहती है. कुछ इसी तरह भारत में भी आईना टूटने को लेकर कई अंधविश्वास हैं. जैसे अगर अकारण आईना टूटता है तो आपके घर में किसी नकारात्मक शक्ति या आत्मा का प्रकोप है. हालांकि यह पूरी तरह एक अंधविश्वास है.
6/8हथेली में खुजली से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली मान्यता है. जिसके मुताबिक वहां के लोग यह मानते हैं कि अगर आपकी दाईं हथेली में खुजली होती है, तो इसका मतलब है कि आपको पैसे मिलेंगे. वहीं, अगर बाईं हथेली में खुजली होती है, तो इसका मतलब है कि आपके पैसे खर्च होंगे. कुछ इसी तरह भारत में भी हथेली में खुजली से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं. हालांकि हाथों में खुजली का पैसे के आने या जाने से कोई रिश्ता नहीं है, और न ही ऐसी कोई मान्यता को वैज्ञानिक तरीके से सही बताया गया है.
7/8अमुमन हम बारिश या धूप में छाता का इस्तेमाल करते हैं. इसी तरह तुर्की में छाता का इस्तेमाल करने और उसे खोलने को लेकर एक अजीब मान्यता है, अगर आप घर के अंदर छाता खोलते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है, और माना जाता है कि घर में छाता खोलने से बुरी आत्मा का घर में दाखिल हो जाती है.
8/8तुर्की में लोगों का मानना है कि रात में घर के अंदर सीटी बजाना अशुभ होता है. इस मान्यता के मुताबिक रात के वक्त घर में सीटी बजाने से बुरी आत्माएं आकर्षित होती है.