Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam3147863
Zee SalaamPhotosइस ईद पर ट्राय करें मेहँदी के ये खूबसूरत डिज़ाइन; कपड़े नहीं, हाथ देखकर जल जाएंगी पड़ोसन!
photoDetails0hindi

इस ईद पर ट्राय करें मेहँदी के ये खूबसूरत डिज़ाइन; कपड़े नहीं, हाथ देखकर जल जाएंगी पड़ोसन!

ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा और सबसे ख़ास त्यौहार है. इस मौके पर नए कपड़े पहनना और सजना संवरना ईद की परम्पराओं में शामिल हैं. खासकर महिलाओं के लिए ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, जब वो सजने- संवरने के साथ ही मेहँदी लगाकर पैगम्बर मुहम्मद के सुन्नतों का भी पालन करती हैं.

1/8

ईद, ईइ उल अजहा या शादी-बयाह में दुनिया भर की मुस्लिम महिलाएं भी अपने श्रृंगार के लिए मेहँदी का इस्तेमाल करती हैं.  इस दौरान वह खास डिजाइन तैयार करती हैं, खास दिन को देखकर, जो उनकी खूबसूसरूती में चार चांद लगा देता है. 

2/8

तीज-त्यौहार, करवा चौथ आदि पर जैसे हिन्दू महिलाएं श्रृंगार के लिए मेहँदी का इस्तेमाल करती हैं, ठीक वैसी ही मुस्लिम घरों की महिलाएं भी मेहँदी का इस्तेमाल एक सौन्दर्य प्रसाधन के तौर पर करती हैं. 

3/8

ऐसे मौकों पर महिलाओं (और कभी-कभी पुरुषों) के हाथों और पैरों पर मेहँदी  लगाना एक प्राचीन और लोकप्रिय परंपरा है, जो न सिर्फ सजावट, बल्कि गहरे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व रखती है. 

4/8

इस्लाम में मेहँदी का इस्तेमाल सदियों पुरानी परम्परा है. हदीस के मुताबिक पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खुद मेहँदी का इस्तेमाल किया करते थे और लोगों को इसके  इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करते थे.

5/8

ईद पर मेहँदी लगाना सुन्नत माना जाता है. कई विद्वान इसे मुस्तहब भी मानते हैं, क्योंकि यह एक तो ईद की रौनक बढ़ाता है और अल्लाह की दी हुई नेमतों पर शुक्र अदा करने का जरिया बनता है.

 

6/8

मेहँदी को ठंडक देने वाली, औषधीय गुणों  से भरपूर सौंदर्य बढ़ाने वाली वस्तु माना गया है. यह सुन्नत (पैगंबर की परंपरा) का हिस्सा है,इसलिए महिलाएं बड़े एहतराम के साथ मेहँदी का इस्तेमाल करती हैं.   

7/8

ईद पर मेहँदी लगाने का आध्यात्मिक महत्व भी रखता है. मेहँदी हाथों पर गहरे रंग छोड़ती है, जो ज़िन्दगी में नई और  सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं. ये खुशहाली का भी प्रतीक है.  ईद के मौके पर महिलाएं और लड़कियां, छोटी बच्चियां चादं रात के दिन मेहँदी लगाने का एहतमाम करती हैं, ताकि ईद के दिन मेहँदी का चटक रंग फीका न पड़े और ये हाथों की खूबसूरती में मजीद इजाफा कर दे. 

8/8

ईद के मौके पर अरेबिक पैटर्न, फूल, पत्तियाँ, चाँद-तारे या मिनिमल डिज़ाइन ज़यादा लोकप्रिय हैं. ईद की महंदी का डिज़ाइन शादी- बयाह या तीज- और करवा चौथ वाले डिज़ाइन से थोडा अलग रखा जाता है.  इस वक़्त बाज़ार में कई ब्रांड की मेहँदी उपलब्ध है, लेकिन ऑर्गेनिक मेहँदी का सबसे ज्यादा डिमांड है. पेड़ से तोड़कर लाये मेंहदी की ताज़ा पत्तियां या फिर इन्हें सुखाकर बनाई गई मेहँदी पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए.