)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव होने वाला है. इसी के पेशे नजर महराजगंज में सोमवार को आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी पहुंचे. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के पास जितना ज्यादा सामर्थ्य होता है, उतना ही सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाला सुरक्षित होता है.
महराजगंज का एक क्षेत्र सीमा से लगा हुआ है और सीमा पर शांत क्षेत्र हो या चुनौती भरा, वहां रहने वाला बच्चा-बच्चा इस बात को जानता है कि देश के सामर्थ्य का कितना महत्व होता है.
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय बहुत सी चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसी स्थिति में भारत का ताकतवर होना सबसे जरूरी है. खेती से लेकर मिलिट्री तक, समंदर से लेकर स्पेस तक भारत को हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनाने में देश के सबसे बड़े राज्य के रूप में उप्र की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपका वोट गांव, गली, मोहल्ले जिले के विकास के लिए तो है ही, साथ ही आपका वोट भारत को ताकतवर बनाने के लिए भी है.
महराजगंज में सोमवार को आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि हमने केवल वादे नहीं किए, बजट में पैसा भी दिया है. नाम दिया है ब्राइबेंट विलेज. इसे बनाने में पंकज चौधरी का बड़ा योगदान है. वह इस इलाके से आते हैं, भौगोलिक स्थिति जानते हैं, इसलिए सब जानते हैं. यह व्राइब्रेंट गांव में मजबूत करना है. महराजगंज को इसका लाभ मिलना है.
- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 28 Feb 2022
Video: