)
नई दिल्ली: साबिक सद्रे जम्हूरिया प्रणब मुखर्जी का आज इंतेकाल हो गया है. पीर की शाम को 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली. वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. उनके इंतेकाल की खबर के बाद पूरे मुल्क एक गमज़दा माहौल ने जन्म ले लिया है और सियासी, मज़हबी, समाजी शख्सियात उनके इंतेकाल पर दुख का इज़ाहर कर रही हैं.
इस मौके पर सद्रे जम्हूरिया रामनाथ कोविंद ने दुख का इज़हार करते हुए कहा कि साबिक सद्रे जम्हूरिया, श्री प्रणब मुखर्जी के इंतेकाल के बारे में सुनकर दिल को दुख पहुंचा. उनका इस दुनिया से चले जाना एक युग की समाप्ति है. श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी मुल्कवासियों के तईं मैं गहरी हमदर्दी का इज़हार करता हूं. गैर मामूली समझ के धनी, भारत रत्न श्री मुखर्जी शख्सियत में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम था. 5 दशक के अपने शानदार सार्वजनिक जीवन में, अनेक उच्च पदों पर आसीन रहते हुए भी वे सदैव ज़मीन से जुड़े रहे. अपने सौम्य और मिलनसार स्वभाव के कारण राजनीतिक क्षेत्र में वे सर्वप्रिय थे.
Sad to hear that former President Shri Pranab Mukherjee is no more. His demise is passing of an era. A colossus in public life, he served Mother India with the spirit of a sage. The nation mourns losing one of its worthiest sons. Condolences to his family, friends & all citizens.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 31, 2020
पीएम मोदी ने लिखा कि प्रणब मुखर्जी के इंतेकाल पर पूरा मुल्क दुखी है, वह एक स्टेट्समैन थे. जिन्होंने राजनीतिक और सामाजिक हल्के के हर तबके की खिदमत की है. प्रणब मुखर्जी ने अपने सियासी करियर के दौरान इक्तेसादी और सामरिक शोबे में तआवुन दिया. वह एक शानदार एमपी थे, जो हमेशा पूरी तैयारी के साथ जवाब देते थे.
India grieves the passing away of Bharat Ratna Shri Pranab Mukherjee. He has left an indelible mark on the development trajectory of our nation. A scholar par excellence, a towering statesman, he was admired across the political spectrum and by all sections of society. pic.twitter.com/gz6rwQbxi6
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2020
वज़ीरे दाखिला अमित शाह ने अपने ट्वीट मे कहा,"भारत रत्न हिंदुस्तान के साबिक सद्रे जम्हूरिया के इंतेकाल पर मुल्क बहुत दुखी है. वे बहुत तजर्बेकार लीडर थे. जिन्होंने मुल्क की बहुत खिदमत की. उनका सियासी जीवन पूरे मुल्क के फख्र वो मौज़ू है."
Deeply anguished on the passing away of former President of India, Bharat Ratna Shri Pranab Mukherjee ji. He was a vastly experienced leader who served the nation with utmost devotion. Pranab da’s distinguished career is a matter of great pride for the entire country.
— Amit Shah (@AmitShah) August 31, 2020
कांग्रेस पार्टी के साबिक सद्र राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा,"बहुत दुख के साथ हिंदुस्तान ने साबिक सद्रे जम्हूरिया के इंतेकाल की खबर सुनी. मैं मुल्क के साथ हूं उनको खिराजे अकीदत पेश करने के लिए. उनकी परिवार और दोस्तो के साथ मेरी हमदर्दी है."
With great sadness, the nation receives the news of the unfortunate demise of our former President Shri Pranab Mukherjee.
I join the country in paying homage to him.
My deepest condolences to the bereaved family and friends. pic.twitter.com/zyouvsmb3V
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2020
दिल्ली के वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल ने कहा कि साबिक सद्रे जम्हूरिया श्री प्रणब मुखर्जी के इंतेकाल की दुखद खबर मिली. ईश्वर मरहूम रूह को अपने श्री चरणों में जगह दें और उनके परिवार एंव दोस्तों को यह दुख सहने की हिम्मत दें.
पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन की दुखद खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एंव प्रियजनों को यह दुख सहने का साहस दें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2020
Zee Salaam LIVE TV