राम विलास पासवान के सम्मान में झुके रहेंगे तिरंगे, राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
Advertisement

राम विलास पासवान के सम्मान में झुके रहेंगे तिरंगे, राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रामविलास पासवान के इंतेकाल पर उनके ऐजाज़ में आज राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. इस दौरान कौमी परचम आज आधा झुका रहेगा.

राम विलास पासवान के सम्मान में झुके रहेंगे तिरंगे, राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली: मरकज़ी वज़ीर राम विलास पासवान का जुमेरात को इंतेकाल हो गया. वह 74 बरस के थे और करीब एक महीने से उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था. राम विलास पासवान का जस्देखाकी (पार्थिव शरीर) आज यानी जुमा रोज़ आखिरी रसूमात के लिए उनके घर लाया गया. जहां उन्हें सद्रे जम्हूरिया राम नाथ कोविंद, वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने खिराजे अकीदत (श्रद्धांजलि) पेश की. 

fallback

रामविलास पासवान के इंतेकाल पर उनके ऐजाज़ में आज राजकीय शोक का ऐलान किया गया है. इस दौरान कौमी परचम आज आधा झुका रहेगा. जुमेरात को मरकज़ी वज़ारते दाखिला ने देर रात यह ऐलान किया कि रामविलास पासवान के इंतेकाल पर उनके सम्मान में जुमा को सभी सूबों और केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका रहेगा.

बता दें कि आज दोपहर बाद उनके जस्देखाकी को पटना ले जाया जाएगा. जहां उनके जस्देखाकी को लोक जनशक्ति पार्टी के सूबाई दफ्तर में आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को असेंबली ले जाया जाएगा और सनीचर के रोज़ यानी 10 अक्टूबर को उनकी आखिरी रसूमात अंजाम दी जाएंगी. 

Zee Salaam LIVE TV

Trending news