बता दें कि PM नरेंद्र मोदी 83 दिनों के बाद दिल्ली से बाहर गए हैं. अम्फान से हुई भारी तबाही के फज़ाई सर्वे के बाद वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी मीटिंग में हिस्सा लेंगे
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गिर्दाबी तूफान "अम्फान" (Cyclone Amphan) के चलते मुतास्सिर इलाकों के दौरे के लिए निकले हैं. वज़ीरे आज़म मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं, यहां पर उनका इस्तकबाल वज़ीरे आला ममता बनर्जी गवर्नर जगदीप धनखड़ ने किया.
PM Narendra Modi received by West Bengal CM Mamata Banerjee and Governor Jagdeep Dhankhar on arrival at Kolkata Airport. The PM will be conducting an aerial survey of the areas affected by #CycloneAmphan. pic.twitter.com/efrNAog2Sd
— ANI (@ANI) May 22, 2020
बता दें कि PM नरेंद्र मोदी 83 दिनों के बाद दिल्ली से बाहर गए हैं. अम्फान से हुई भारी तबाही के फज़ाई सर्वे के बाद वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमें राहत और नोअबादकारी (पुनर्वास) के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उम्मीद का जा रही है कि ओडिशा और मगरिबी बंगाल के वुज़राए आला से मीटिंग के बाद इन दोनों सूबों के लिए अलग अलग राहत पैकेज का ऐलान करेंगे.
याद रहे कि गिर्दाबी तूफान के चलते ओडिशा और मगरिबी बंगाल में भारी तबाही हुई है. जिसके चलते मगरिबी बंगाल में 80 लोगों की जान चुकी है और बड़ी तादाद में लोग बेघर हो गए हैं. जुमेरात को मगरिबी बंगाल की वज़ीरे आला ममता बनर्जी ने वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी से गुज़ारिश की थी वो हालात का जायज़ा लेने के लिए यहां आए.
Zee Salaam Live TV