Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1669533
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPM मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, मेडिकल के छात्रों को मिलेगा फायदा

PM मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, मेडिकल के छात्रों को मिलेगा फायदा

भारत सरकार ने नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिस 2023 को मंजूरी दी है. इसके तहत भारत में मेडिकल कॉलेजों की तादाद बढ़ेगी और छात्रों के लिए सीटें भी बढ़ेंगी.

PM मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, मेडिकल के छात्रों को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में बड़ा फैसला लिया गया है. इसकी वजह से उन तमाम छात्रों को फायदा मिलेगा जो मेडिकल में अपना करियर बनाना चाहते हैं. बैठक में पीएम मोदी ने नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिस 2023 (National Medical Devices Policy 2023) को मंजूरी दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी.

15000 सीटें होंगी उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री मनसुख मानडविया ने बताया कि "मोदी कैबिनेट ने बैठक के दौरान 157 नए नर्सिंग कॉलेज बनाने का अनुमोदन किया. इससे 15000 निर्सिंग सीट उपलब्ध होंगे. ये सभी कॉलेज 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे. सरकार इनको बनाने के लिए 1570 करोड़ रुपये खर्च करेगी."

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: क्या ब्राह्मणों और दलितों को छोड़ मुस्लमानों पर भरोसा जता रही BSP; 17 में इतने उम्मीदवार हैं मुस्लिम

नेशनल डिवाइस पॉलिसी को जानें

दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान भारत में बड़े पैमाने पर वेंटिलेटर, आरटी-पीसीआर टेस्ट किट, एन-95 मास्क, थर्मामीटर और पीपीई किट के साथ और भी मेडिकल उपकरण तैयार किए गए थे. इस दौरान भारत ने न सिर्फ अपने यहां मिडिकल सामान की जरूरतों को पूरा बल्कि भारत ने विदेशों में भी इन चीजों को भेजा था. नई पॉलिसी के तहत भारत ने नया लक्ष्य निर्धारित किया है ताकि मेडिकल उपकरणों के 100 से 300 अरब डॉलर के इंटरनेशनल मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सके. भारत सरकार मेडिकल डिवाइसेज को बनाने के लिए बढ़ावा देना चाहता है. इसलिए उसे नए कॉलेजों की जरूरत पडे़गी. भारत में मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कम से कम 25 फ्यूचरिस्टिक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का अविष्कार किया जाएगा.

जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बैैठक में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 10 जवानों के शहीद होने पर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर भी श्रद्धांजलि दी गई. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news