)
PM Modi Mother: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी की तबियत बिगड़ गई. उन्हें अहमदाबाद के अस्पतला में भर्ती कराया गया है. हीराबेन मोदी इसी साल जून में 99 साल की हुई हैं. यूएन मेहता इंस्ट्यूट ऑफ कार्डियालोजी एंड रिसर्च सेंटर की तरफ से कहा गया है कि हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है. हीराबेन मोदी अपनी उम्र के 100वें साल में हैं. पीएम मोदी की मां 18 जून 1923 को पैदा हुईं थीं.
बीजेपी के गुजरात के विधायक दर्शनाबेन वाघेला और कौशिक जैन अस्पताल पहुंचे हैं. गुजरात असेंबली इलेक्शन के प्रचार के दौरान पीएम मोदी गुजरात दौरे पर थे. उसी दौरान उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी. उस वक्त एक वीडियो वायरल हुई थी जिनमें पीएम मोदी मां के साथ बात कर रहे थे और उनके साथ चाय पी रहे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां 99वें जन्मदिन पर भी अपनी मां से मिलने गुजरात पहुंचे थे. मां के 100वें साल में इंटर करने के मौके पर उन्होंने 'मां' के नाम से एक ब्लॉग भी लिखा था. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के भाई प्रहलाद मोदी और उनकी फैमिली के लोग कर्नाटक के मैसूर में एक हादसे में जख्मी हो गए थे. इसके बाद हीराबेन मोदी अस्पताल में भर्ती हुईं.
पीएम मोदी की मां गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं. वह जब भी गुजरात जाते हैं तो अपनी मां से मुलाकात करते हैं. पिछली बार अपनी मां से मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा था कि "मुझे कोई शक नहीं है कि मेरी जिंदगी में जो कुछ भी अच्छा है, और मेरे किरदार में जो कुछ भी अच्छा है, उसका क्रेडिट मेरे मां-बाप को जाता है. आज जब मैं दिल्ली में बैठा हूं तो बीते लम्हों की यादों से भर गया हूं."
Zee Salaam Live TV: