)
कुशीनगर हादसा: उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर में एक हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों के मरने की खबर है. दरअसल एक शादी समारोह में कुछ लोग एक कुएं की स्लैब पर बैठे हुए थे. ज्यादा वजन की वजह से कुएं की स्लैब गिर गई जिसकी वजह से उस पर बैठे लोग कुएं में जा गिरे. हादसे के बाद मुतास्सिर लोगों को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने वहां 11 लोगों को मुर्दा करार दे दिया. हादसे में दो लोंगों को गंभीर चोटें आई हैं.
बताया जाता है कि हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है. जिलाधिकारी ने बताया कि ''इस हादसे में करीब 10 लोग जख्मी भी हुए हैं. जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी''.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2022
कुशीनगर हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है."
UP के CM योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ''जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है''. मामले की जांच की जा रही है.
Video: