Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2726226
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें2025 में भारत का हज कोटा 1.75 लाख, लेकिन हज़ारों की उम्मीद अधूरी! PM मोदी करेंगे ये बड़ा काम

2025 में भारत का हज कोटा 1.75 लाख, लेकिन हज़ारों की उम्मीद अधूरी! PM मोदी करेंगे ये बड़ा काम

PM Modi Saudi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय सऊदी अरब यात्रा पर रवाना होंगे. इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच 6 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे, हज कोटा पर चर्चा होगी और पीएम एक फैक्टरी का दौरा भी करेंगे. 

2025 में भारत का हज कोटा 1.75 लाख, लेकिन हज़ारों की उम्मीद अधूरी! PM मोदी करेंगे ये बड़ा काम

PM Modi Saudi Visit: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 22 अप्रैल को सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होने वाले हैं. इस दौरे पर भारत और सऊदी के बीच कम से कम 6 अहम समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है. जराए ने दावा किया है कि सोमवार देर रात तक बाकी कुछ समझौतों को लेकर बातचीत जारी थी. पीएम मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच होने वाली बैठक में हज कोटे को लेकर भी चर्चा की जाएगी. साथ ही ऊर्जा, रिसर्च, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा.

सरकारी जराए ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से जब शाम को मुलाकात करेंगे, तो उसमें हज से जुड़े मुद्दों पर भी बात होगी. खासकर भारत से जाने वाले हज यात्रियों के लिए तय कोटे पर चर्चा की जाएगी. इंडिया हर साल लाखों मुसलमानों को हज करने सऊदी जाते हैं और सरकार इस बार 2025 के लिए हज कोटा बढ़ाने की कोशिश कर रही है. भारत का हज कोटा अब 1.75 लाख हो गया है. 

इतने लोगों के हज यात्रा पर मंडरा रहा है खतरा
भारत और सऊदी अरब के बीच हज यात्रा को लेकर हमेशा अच्छा तालमेल रहा है. साल 2025 के लिए भारत का हज कोटा बढ़कर 1,75,025 हो गया है, जबकि 2014 में यह 1,36,020 था. इसमें से 1,22,518 भारतीय हज मुसाफिरों की यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है. हालांकि, संयुक्त हज समूहों के अनुबंध में देरी के कारण इस बार लगभग 42,000 भारतीय हज नहीं कर पाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. यह परिषद 2019 में दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने के मकसद से बनाई गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

फैक्टरी का भी दौरा करेंगे पीएम मोदी
जराए को एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात तक रियाद में भारत और सऊदी अरब के बीच 12 से ज्यादा समझौतों पर चर्चा हुई. इनमें से कुछ समझौतों पर औपचारिक रूप से दस्तखत किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सऊदी पहुंचने से 24 घंटे पहले तक व्यापार, निवेश और रक्षा से जुड़े और भी समझौतों को अंतिम रूप देने की कोशिश की जा रही थी. साथ ही बुधवार को प्रधानमंत्री भारतीय मजदूरों को रोजगार देने वाली एक फैक्टरी का भी दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news