)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) को एक चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी. सूफी संत, चिश्ती की पुण्यतिथि पर उर्स मनाया जाता है.
इस ताल्लुक से नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “चादर भेंट की, जो ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी.”
ये आठवां मौका होगा जब पीएम मोदी की तरफ से दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी. इस बार अजमेर शरीफ दरगाह पर 810वां उर्स मनाया जाएगा. अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है.
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरगाह पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग चादरपोशी करते हैं. पूरे देश के तमाम लोग यहां पहुंचकर अपनी-अपनी दुआएं मांगते हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अजमेर शरीफ़ दरगाह के 810वें उर्स के लिये मंगलवार को चादर भेजी. पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने यह जानकारी दी थी.
Video: