Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717061
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंवक्फ एक्ट के तारीफ में PM मोदी ने दिया बयान, तो AIMPLB ने गिनवा दी गलतियां

वक्फ एक्ट के तारीफ में PM मोदी ने दिया बयान, तो AIMPLB ने गिनवा दी गलतियां

Waqf Act: वक्फ संशोधन कानून पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इस कानून की जरूरत और फायदे को गिनवाया है. इस बयान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर ने पलटवार किया है, और सरकार पर कई सवाल उठाया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

वक्फ एक्ट के तारीफ में PM मोदी ने दिया बयान, तो AIMPLB ने गिनवा दी गलतियां

Waqf Act: वक्फ संशोधन कानून पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार 14 अप्रैल यानी आज एक बयान दिया है, जिसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता ने PM मोदी पर निशाना साधा है, और इस कानून में मौजूद कई खामियों को गिनाते हुए सरकार के मंसा पर ही सवाल खड़ा दिया है. उन्होंने सरकार पर वक्फ की जमीन कब्जा करने वाला बताया है.

दरअसल, PM मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन कानून गरीब मुसलमानों और महिलाओं की भलाई और विकास के लिए लाया गया है. मोदी ने यह भी दावा किया कि इस कानून के बाद भू-माफियां वक्फ की जमीन नहीं लूट पाएंगे. इस बयान के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदर डॉ इलयास ने पलटवार किया है, और सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि इस कानून से गरीब मुसलमानों को फायदा पहुंचेगा, या सरकार ने जो वक्फ की जमीन कब्जा कर रखी है, उसे फायदा पहुंचेगा. 

इलयासी ने कहा कि प्रधानमंत्री, माइनॉरिटी मिनिस्टर मुल्क के गरीब मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्फ कानून में लॉ ऑफ लिमिटेशन खत्म कर दिया गया है, जिसका फायदा वक्फ की जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है, उनको पहुंचे गा, या सरकरा ने जिन वक्फ की जमीनों पर कब्जा किया उनको पहुंचेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ संशोधन कानून में वक्फ बाय यूजर का प्रावधान को खत्म कर दिया गया है. इलयासी का दावा है कि जिन जमीनों पर विवाद होगा, मुसलमान उन जमीन का इस्तेमाल वक्फ बाय यूजर नहीं कर पाएगा. उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्होंने ज्ञानवापी, मथुरा और संभल पर विवाद खड़ा किया है, और सरकरा इन सभी मजहबी इमारतों को वक्फ बाय यूजर से बाहर निकाल देगा.  

इलयासी ने वक्फ संशोधन में शामिल एक प्रावधान जिसके तहत बोर्ड में दो गैर मुस्लिम को रखा जाएगा. इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकरा वक्फ बोर्ड से मुसलमानों के अख्तियार को ख्तम कर दी है. उन्होंने और भी कई कानूनी खामियों पर ऐतराज जताया है. 

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने बयान में मुसलमा नौजवानों की खराब स्थिति और बेरोजगारी की बात करते हुए कहा है कि वक्फ के पास हजारों हेक्टेयर जमीन हैं, पर इस पर कुछ भू-माफियाओं का कब्जा है. उन्होंने कहा कि अगर इस संपत्ति का इस्तेमाल सही से किया गया होता तो मुस्लिम नौजवान आज पंचर नहीं बना रहे होते. 

TAGS

Trending news