)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने मंगल को कौम ने नाम खिताब में खुद मुख्तार हिंदुस्तान की बात करते हुए 20 लाख करोड़ के खुसूसी पैकेज का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने लॉकडाउन 4 का ज़िक्र किया और कहा कि लॉकडाउन 4 नए रंग रूप वाला होगा.
वज़ीरे आज़म ने इक्तेसादी पैकेज का ऐलान करते हुए कहा कि कहा कि ये इक्तेसादी पैकेज हमारे कॉटेज सनअतें, घरेलू सनअते, हमारे छोटी सनअतें और हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की रोज़ी का ज़रिया है, जो खुदमुख्तार हिंदुस्तान के हमारे अज्म की मजबूत बुनियाद है.
उन्होंने आगे कहा कि ये इक्तेसादी पैकेज मुल्क के उस मज़दूर के लिए है, मुल्क के उस किसान के लिए है जो हर हालत, हर मौसम में मुल्कवासियों के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है. ये पैकेज हमारे मुल्क के दरमियाना (मध्यम) तबके के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, मुल्क की तरक्की में अपना तआवुन देता है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस पैकेज के बारे में मज़ीद जानकारी वज़ीरे खज़ाना के ज़रिए दे दी जाएगी.
लॉकडाउन 4 के बारे में बात करते हुए वज़ीरे आज़म ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा मरहला पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए कानून वाला होगा. उन्होंने कहा कि सूबों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनकी बुनियाद पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दे दी जाएगी.
Zee Salam Live TV