Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam747185
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपार्लियामेंट सेशन शुरू होने से पहले बोले PM मोदी- जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं

पार्लियामेंट सेशन शुरू होने से पहले बोले PM मोदी- जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं

वज़ीरे आज़म ने आगे कहा, 'बजट सेशन वक्त से पहले रोकना पड़ा था. इस बार भी दिन में दो बार एक बार सुबह एक बार लोकसभा का वक्त भी बदलना पड़ा है.

पार्लियामेंट सेशन शुरू होने से पहले बोले PM मोदी- जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं

नई दिल्ली: पार्लियामेंट के मानसून सेशन शुरू होने से पहले वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने सहाफियों को खिताब करते हुए कहा कोरोना के साथ ज़िम्मेदारी भी जरूरी है. कोरोना भी है, ज़िम्मेदारी भी है. सभी एमपीज़ ने ज़िम्मेदारी का रास्ता चुना है. मैं सभी एमपीज़ को इस पहल के लिए मुबारकबाद देता हूं और शुक्रिया अदा करता हूं. कोरोना के खिलाफ जंग पर पीएम मोदी ने कहा, 'जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं.' 

वज़ीरे आज़म ने आगे कहा, 'बजट सेशन वक्त से पहले रोकना पड़ा था. इस बार भी दिन में दो बार एक बार सुबह एक बार लोकसभा का वक्त भी बदलना पड़ा है. सनीचर और इतवार भी इस बार कैंसिल कर दिया गया है लेकिन सभी मेंबरों ने इसको कुबूल किया है, इस्तकबाल किया है और ज़िम्मेदारी के रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज जब हमारे जवान सरहद पर डटे हैं, बुलंद हैसलों के साथ पहाड़ियों में डटे हुए हैं. जिस यकीन के साथ वे खड़े हैं, एक जज़्बा, एक अज़्म के साथ पार्लियामेंट फौज के जवानों के पीछे देश खड़ा है. पार्लियामेंट एमपी के ज़रिए से खड़ा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news