Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam697267
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंफौजियों की कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी, हम अमन चाहते हैं लेकिन उकसाने पर देंगे मुंह तोड़ जवाब

"फौजियों की कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी, हम अमन चाहते हैं लेकिन उकसाने पर देंगे मुंह तोड़ जवाब"

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जवानों का कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी. उकसाने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे. हिंदुस्तान अमन चाहता है. हम किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हमको जवाब देना आता है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्‍ली: गलवान वादी में हिंदुस्तानी फौजियों के शहादत के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जवानों का कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी. उकसाने पर मुंहतोड़ जवाब देंगे. हिंदुस्तान अमन चाहता है. हम किसी को उकसाते नहीं हैं लेकिन हमको जवाब देना आता है.

वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने कहा,"हमने हमेशा ही कोशिस की है कि इख्तलाफात तनाज़आत (विवाद) ना बनें. हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं लेकिन हम अपने मुल्क की साल्मियत और खुदमुख्तारी के साथ समझौता भी नहीं करते हैं. जब भी वक्त आया है हमने मुल्क की साल्मियत और खुदमुख्तारी की हिफाज़त करने में अपनी ताकत का मुज़ाहिरा किया है."

वज़ीरे आज़म मोदी ने आगे कहा,"मैं मुल्क को यकीन दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों की कुर्बानी बर्बाद नहीं जाएगी. हमारे लिए हिंदुस्तान की साल्मियत और खुदमुख्तारी सबसे पहले है और इसकी हिफाज़त करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता. हिंदुस्तान अमन चाहता है लेकिन हिंदुस्तान उकसाने पर हर हाल में मुनासिब जवाब देने में अहल है."

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news