Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam729130
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPM मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराकर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें अलग-अलग तस्वीरें

PM मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराकर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें अलग-अलग तस्वीरें

अगर गैर कांग्रेसी वुज़राए आज़म की बात करें तो पीएम मोदी लाल किले पर 7 बार परचम कुशाई करने वाले पहले वज़ीरे आज़म बन गए हैं.

PM मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराकर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें अलग-अलग तस्वीरें

नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले से परचम फहराकर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. दरअसल वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी लाल किले पर 7 बार परचम कुशाई करने वाले वुज़राए आज़म की फहरिस्त में चौथे मकाम पर आ गए हैं. इससे इस फहरिस्त में साबिक वज़ीरे आज़म पंडित जवाहर लाल नहरू (17 बार), इंदिरा गांधी (11 बार), मनमोहन सिंह (10बार) पीएम मोदी से आगे हैं.

fallback

वहीं अगर गैर कांग्रेसी वुज़राए आज़म की बात करें तो पीएम मोदी लाल किले पर 7 बार परचम कुशाई करने वाले पहले वज़ीरे आज़म बन गए हैं. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी से वज़ीरे आज़म रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार लाल किले पर परचम कुशाई की है. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

यौमे आज़ादी की तकरीब के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करते पीएम नरेंद्र मोदी.

fallback

वज़ीरे दिफा (Defence Minister) राजनाथ सिंह और दिफाई सैक्रेटरी अजय कुमार यौमे आज़ादी की तकीब के दौरान वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी का इस्तकबाल करते हुए.

fallback

लाल किले में दाखिल होते हुए वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी. 

fallback

यह तस्वीर पीएम मोदी के ज़रिए लाल किले पर परचम कुशाई के बाद की है जिसमें वो शहीदों को सलामी करते हुए नज़र आ रहे हैं.

fallback

लाल किले पर कौम को खिताब करते हुए वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी. 

fallback

खिताब के बाद हाथ हिलाकर लोगों का शुक्रिया अदा करते वज़ीरे आज़म.

fallback

पीएम नरेंद्र मोदी ने 74 वें यौमे आज़ादी के दौरान खिताब के बाद बाद हाथ हिलाकर मुल्क की अवाम का शुक्रिया अदा करते हुए वज़ीरे आज़म मोदी.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news