Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam776707
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPM मोदी ने देश की पहली सी-प्लेन सर्विस का किया आगाज़, जानिए किराया और खासियत

PM मोदी ने देश की पहली सी-प्लेन सर्विस का किया आगाज़, जानिए किराया और खासियत

स्पाइस जेट इस सी प्लेन सर्विस के लिए 19 सीटों का प्लेन चलाएगी. जिसमें 14 मुसाफिरों को बैठाया जाएगा. इसके अलावा दो पायलट और दो चालक दल के मेंबर होंगे.

PM मोदी ने देश की पहली सी-प्लेन सर्विस का किया आगाज़, जानिए किराया और खासियत

अहमदाबाद: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारत की पहली सी प्लेन (Sea Plane) सर्विस का आगाज़ किया है. यह सर्विस अभी केवड़िया-साबरमती रिवरफ्रंट के दरमियान ही मिलेगी. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने खुद सी प्लेन के ज़रिए केवड़िया से अहमदाबाद का सफर भी का किया. 

बता दें कि यह हिंदुस्तान की पहली सी प्लेन सर्विस है जो अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट को नर्मदा जिले के केड़िया में मौजूद सटैच्यू ऑफ युनिटी को जुड़ेगी. याद रहे कि इससे पहले वज़ीरे आज़म ने साल 2017 में गुजरात असेंबली चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भी सी प्लेन से साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक का सफर किया था. 

एक जानकारी के मुताबिक रिवरफर्ंट से केवड़िया तक का सी प्लेन टिकट 4800 रुपये रहेगा और इसका संचालन स्पाइसजेट करेगी. गुजरात सरकार ने बताया कि 22 जुलाई 2020 को चीफ मिनिस्टर विजय रूपाणी, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच MoU पर दस्तखत किए थे. 

स्पाइस जेट इस सी प्लेन सर्विस के लिए 19 सीटों का प्लेन चलाएगी. जिसमें 14 मुसाफिरों को बैठाया जाएगा. इसके अलावा दो पायलट और दो चालक दल के मेंबर होंगे. 

इस सी प्लेन की खासियत है कि यह पानी और जमीन दोनों जगहों से उड़ान भर सकता है. इसके साथ ही इसे पानी और दोनों पर लैंड भी किया जा सकता है. सी प्लेन को उड़ाने के लिए 300 मीटर के रनवे की ज़रूरत होती है और यह किसी भी पानी वाली जगह को हवाई पट्टी के तौर पर इस्तेमाल कर उड़ान भर सकता है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news