)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मज़दूरों के 1.75 लाख घर दिए हैं. इस मौके पर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के साथ सूबे का वज़ीरे आला शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली मौजूद थे. पीएम मोदी धार जिले के सरदारपुर गांव के हितग्राही गुलाब सिंह, सिंगरौली जिले के हितग्राही प्यारेलाल यादव, ग्वालियर जिले के हितग्राही नरेंद्र नामदेव से बात भी की.
इस मौके पर वज़ीरे आज़म ने खिताब करते हुए कहा कि जिन लोगों के ये घर मिलने वाले हैं उनको मैं बहुत मुबारकबाद देता हूं, इस बार आप सभी की दीवाली, आप सभी के त्योहारों की खुशियां कुछ और ही होंगी. कोरोना काल नहीं होता तो आज आपकी ज़िंदगी की इतनी बड़ी खुशी में शिरकत के लिए आपका प्रधानसेवक आपके बीच होता.
वज़ीरे आज़म ने आगे कहा कि पीएम गरीब कल्याण मुहिम के तहत घर तो बन ही रहे हैं. साथ ही हर घर जल (पानी) पहुंचाने का काम हो, आंगनबाड़ी और पंचायत के भवनों की तामीर हो, जानवरों के लिए शेड बनाना हो, तालाब और कुएं बनाना हो, गांवों में सड़कों का काम हो, गांव की तरक्की से जुड़े ऐसे अनेक काम तेज़ी से किए गए हैं.
बता दें कि 20 नवंबर 2016 को वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण का आगाज़ किया था और साल 2022 तक सभी ज़रूरतमंदों घर मुहैया कराने का ख्वाब देखा था. इस स्कीम के तहत अब तक मुल्कभर में करीब 1.14 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं. अकेले मध्य प्रदेश में ही अब तक 17 लाख गरीब परिवारों को इस स्कीम का फायदा मिल चुका है. ये ऐसे परिवार थे, जिनके पास अपना घर नहीं था.
इस स्कीम के तहत फायदा उठाने वाले को 1.20 लाख रुपये का सरकारी ग्रांट मिलता है, जिसमें 60 फीसदी मरकज़ी हुकूमत से जाता है और 40 फीसदी सूबाई हुकूमत की जानिब से दिया जाता है. इस स्कीम के तहत पूरे मुल्क में 2022 तक 2.95 करोड़ घर बनाने का टारगेट रखा गया है.
Zee Salaam LIVE TV