Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam747933
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, कहा- बिहार में मुसलमुसल हो रही है तरक्की

PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, कहा- बिहार में मुसलमुसल हो रही है तरक्की

पीएम ने अपने खिताब में आगे कहा कि गुज़िश्ता डेढ़ दहाई से नीतीश जी, सुशील जी और उनकी टीम समाज के सबसे कमज़ोर तबके के खुद एतिमाद (आत्मविश्वास) को लौटाने की कोशिश कर रही है.

PM मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, कहा- बिहार में मुसलमुसल हो रही है तरक्की

नई दिल्ली: बिहार में असेंबली इंतेखाबात से पहले वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए 7 अहम प्रोजेक्ट्स का संगे बुनियाद रखा/उद्घाटन किया है. इस दौरान पीएम ने खिताब करते हुए कहा आज का ये प्रोग्राम एक खास दिन पर हो रहा है. आज हम इंजीनियर्स डे मना रहे हैं. ये दिन मुल्क के महान इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया जी के यौमे पैदाइश पर मनाया जाता है.

पीएम ने अपने खिताब में आगे कहा कि गुज़िश्ता डेढ़ दहाई से नीतीश जी, सुशील जी और उनकी टीम समाज के सबसे कमज़ोर तबके के खुद एतिमाद (आत्मविश्वास) को लौटाने की कोशिश कर रही है. जिस तरह बेटियों की पढ़ाई को पंचायती राज समेत लोकल बॉडीज़ में महरूमिय, समाज की हिस्सेदारी को तरजीह दी गई है, उससे उनका खुद एतिमानद बढ़ रहा है.

पीएम ने कहा कि अब मरकज़ और बिहार हुकूमत की मुश्तर्का कोशिशों से बिहार के शहरों में पीने के पानी और सीवर जैसी बुनियादी सहूलियात में मुसलमुसल सुधार हो रहा है. मिशन अमृत और सूबाई हुकूमत के प्रोजेक्ट्स के तहत गुज़िश्ता 4-5 सालों में बिहार के शहरी इलाके में लाखों परिवारों को पानी की सहूलत से जोड़ा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

गुज़िश्ता 1 साल में 'जल जीवन मिशन' के तहत पूरे मुल्क में 2 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं. आज मुल्क में हर दिन 1 लाख से ज्यादा घरों को पाइप से पानी के नए कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है. साफ पानी, न सिर्फ ज़िंदगी बेहतर बनाता है बल्कि कई संगीन बीमारियों से भी बचाता है.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की ज़मीन तो इनोवेशन की पर्याय रही है. बिहार के कितने ही बेटे हर साल मुल्क के सबसे बड़े इंजीनियरिंग इदारों में पहुंचते हैं और अपनी चमक बिखेरते हैं.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news