)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में मुनक़्क़िद (आयोजित) दुर्गा पूजा प्रोग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हुए. इस दौरान पश्चिम बंगाल के लोगों ने पीएम मोदी का इस्तक़बाल शंख बजाकर किया. वहीं पीएम नरेंद्र मोजी ने कहा कि जब आस्था अपरंपार हो, मां दुर्गा का आशीर्वाद हो, तो स्थान, स्थिति, परिस्थिति, से आगे बढ़कर पूरा मुल्क ही बंगालमय हो जाता है. दुर्गा पूजा का त्योहार मुल्क की एकता की अलामत है.
बंगाल की सरज़मीन से निकले अज़ीम शख़्सियतों (महान व्यक्तित्वों) ने जब जैसी ज़रूरत पड़ी, हथियार और किताब (शस्त्र और शास्त्र) से, ईसारो क़ुर्बानी (त्याग और तपस्या) से मुल्क की ख़िदमत की है, पीएम मोदी ने कहा कि इस मौक़े पर मुल्क की तहरीके आज़ादी (स्वतंत्रता आंदोलन) को ज़िंदा करके नई तवानाई (ऊर्जा) फराहम करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शहीद खुदीराम बोस, शहीद प्रफुल्ल चाकी, मास्टर दा सूर्य सेन, बाघा जतिन को मैं सरझुकाके सलाम पेश करता हूं. बंगाल के लोगों में एक ऐसी ताक़त है जिसके सबब वो हर शोबे में आगे बढ़कर तरक़्क़ी हासिल करते हैं. बंगाल के लोगों ने मुल्क को तरक़्क़ी की राह पर गामज़न किया है. और मेरा यक़ीन है कि मुस्तक़़बिल में भी यहां के लोग मुल्क की शान बढ़ाते रहेंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि मुल्क में आज ख़्वातीन को बाइख़्तियार बनाने की मुहिम तज़ी से जारी है. 22 करोड़ ख़्वातीन के बैंक खाते खोलना हो या फिर मुद्रा योजना के तहत करोड़ों ख़्वातीन को आसान लोन देना हो, चाहे 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' मुहिम हो या फिर तीन तलाक़ के ख़िलाफ़ क़ानून हो, मुल्क की ख़्वातीन को ख़ुदमुख़्तार बनाने के लिए मुसलसल काम किया जा रहा है. रेप की सज़ा से जुड़े क़ानूनों को बहुत सख्त किया गया है, ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को मौत की सज़ा का भी प्रोविज़न है.
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल के लोगों को बुनियादी सहूलतें फराहम करने के लिए लगातार काम हो रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बंगाल में करीब-करीब 30 लाख गरीबों के लिए घर बनाए जा चुके हैं. उज्जवला योजना के तहत क़रीब 90 लाख ग़रीब ख़्वातीन को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं. बंगाल के इनफ्रास्ट्रक्चर के लिए, कनेक्टिविटी सुधारने के लिए भी लगातार काम हो रहा है। कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए भी साढ़े 8 हज़ार करोड़ रुपये मंज़ूर किए गए हैं.
कोरोना के हवाले से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हम सभी कोरोना बोहरान के बीच दुर्गा पूजा मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि "आयोजन भले ही सीमित है लेकिन उत्सव का रंग, उल्लास, आनंद असीमित है यही तो बंगाल की पहचान है. मेरा आपसे आग्रह है कि मां दर्गा पूजा के साथ ही आप दो गज की दूरी, मास्क पहनें और दीगर ज़ब्तों की पासदारी करें".
Zee Salaam LIVE TV