)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लाल किले की फसील से खिताब के दौरान आज मुल्कवासियों को नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (National Digital Health Mission) का तोहफा दिया है. इसके तहत हर शहरी को एक यूनीक हेल्थ आईडी दी जाएगी और उसी आईडी में उस शख्स की मुकम्मल जानकारी दस्तेयाब होगी.
पीएम मोदी ने बताया कि यूनीक आईडी में सेहत से जुड़ी हर जानकारी होगी. इस स्कीम से हर मुल्कवासी को एक तरह का तहफ्फुज़ मुहैया कराया जाएगा. इस हेल्थ कार्ड में लोगों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड होगा. दवाओं से लेकर जांच रिपोर्ट तक तमाम जानकारियां इस कार्ड में होंगी. इस मिशन में जांच सेंटर, क्लीनिक, अस्पताल और डॉक्टर सभी को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा.
इस कार्ड में किसी भी शख्स का ज़िंदगीभर का पूरा हेल्थ रिकॉर्ड होगा. वो कब किस बीमारी से मुतास्सिर था, कब किस बीमारी का इलाज किया गया. किस डॉक्टर ने कौन सी दवा लिखी, कौन-कौन से टेस्ट हुए और उनके नतीजे क्या रहे. इससे यह फायदा कि अगली बार जब मरीज़ किसी डॉक्टर के पास या अस्पताल में जाएगा तो उसे अपने सारी रिपोर्ट और डॉक्टर की पर्चियां लेकर नहीं जाना होगा, उसके लिए सिर्फ हेल्थ कॉर्ड ही काफी.
Zee Salaam LIVE TV