उन्होंने आगे कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्कों के साथ चाहे वे हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, हम अपने रिश्तों को और यकीन के साथ जोड़ रहे हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर 7वीं बार कौमी परचम "तिरंगा" फहराने के बाद खिताब में अपने पड़ोसी मुल्कों को ललकारते हुए कहा 'एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) से एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) तक मुल्क की खुदमुख्तारी पर जिस किसी ने आंख उठाई है, मुल्क ने, मुल्क की फौज ने उसका उसी की ज़बान में जवाब दिया है.' वज़ीरे आज़म ने कहा, 'हिंदुस्तान की खुदमुख्तारी की इज्ज़त हमारे लिए सबसे ऊपर है. इस अज़्म के लिए हमारे बहादुर जवान क्या कर सकते हैं, मुल्क क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है.'
उन्होंने आगे कहा कि हमारे पड़ोसी मुल्कों के साथ चाहे वे हमसे ज़मीन से जुड़े हों या समंदर से, हम अपने रिश्तों को और यकीन के साथ जोड़ रहे हैं. हिंदुस्तान की हमेशा कोशिश रही है कि अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ अपने सदियों पुराने सकाफती, इक्तेसादी और समाजी रिश्तों को और गहराई दें'. इसके अलावा जनूबी एशिया के मुल्कों का गुज़ारिश करते हुए कहा कि पूरे खित्ते में जितना अमन होगा, जितनी खुशहाली होगी, वह इंसानियत के काम आएगी और पूरी दुनिया का फायदा इसी में है.
Zee Salaam LIVE TV