Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam689844
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंतीन माह में खड़ी हुई सैंकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री, रोज़ 3 लाख PPE किट बना रहा है हिंदुस्तान: PM मोदी

तीन माह में खड़ी हुई सैंकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री, रोज़ 3 लाख PPE किट बना रहा है हिंदुस्तान: PM मोदी

उन्होंनो कहा कि कोरोना ने हमारी रफ्तार जितनी भी धीमी की हो लेकिन आज मुल्क की सबसे बड़ी हकीकत यही है कि हिंदुस्तान लॉकडाउन को पीछे छोड़कर #UnLockPhase1 में दाखिल हो चुका है

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली: कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के 125 साल मुकम्मल होने पर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने मुबारकबाद पेश की और कहा दुनिया के मुकाबले हिंदुस्तान के हालात बेहतर है. खुदकफील हिंदुस्तान हमारी अव्वलीन तरजीह है. हम तरक्की शरह को फिर हासिल करेंगे. 

उन्होंनो कहा कि कोरोना ने हमारी रफ्तार जितनी भी धीमी की हो लेकिन आज मुल्क की सबसे बड़ी हकीकत यही है कि हिंदुस्तान लॉकडाउन को पीछे छोड़कर #UnLockPhase1 में दाखिल हो चुका है. #UnLockPhase1 में इकोनॉमी का बहुत बड़ा हिस्सा खुल चुका है.

लॉकडाउन को पीछे छोड़कर हिंदुस्तान अनलॉक 1.0 में दाखिल गो चुका है, हिंदुस्तान की सलाहियतों और उसकी मुश्किलों से लड़ने की ताकत में यकीन रखिए. हम यकीनी तौर पर अपनी इज़ाफे की शरह दोबारा हासिल करेंगे. हमें कोरोना वायरस से लड़ने और मईशत की देखभाल के लिए भी कदम उठाने होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल दौरान 74 करोड़ लोगों के घर राशन पहुंचाया गया, लॉकडाउन के दौरान हुकूमत ने गरीबों को आठ करोड़ से ज्यादा गैस सिलेंडरों घरों तक मुफ्त में पहुंचाए गए. इसके अलावा प्राइवेट सेक्टरों के मुलाज़िमीन के खातों में ईपीएफ के ज़रिए मदद की गई. 

उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर ही सैकड़ों करोड़ की इंडस्ट्री खड़ी कर दी गई है. कोरोना से निपटने के लिए बनई जा रही पीपीई किट को लेकर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजाना अब मुल्क में तीन लाख पीपीई किट बनाई जा रही हैं.

वज़ीरे आज़म ने कहा कोरोना के बोहरान में जब किसी मुल्क के लिए दूसरे की मदद करना मुश्किल हो रहा था, हर कोई खुद को संभालने में लगा था ऐसे वक्त में हिंदुस्तान ने 150 से ज्यादा मुल्कों को मेडिकल सप्लाई भेजकर उनके लिए इंसानी मदद का काम किया है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news