Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam816029
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPM मोदी ने साल 2020 की आखिरी मन की बात, इन मुद्दों का किया ज़िक्र

PM मोदी ने साल 2020 की आखिरी 'मन की बात', इन मुद्दों का किया ज़िक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, तेंदुओं की बढ़ती संख्या समेत कई मुद्दों का जिक्र किया.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतवार (27 दिसंबर) को अपने माहाना रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में देश को संबोधित किया. पीएम मोदी इस प्रोग्राम के ज़रिए 72वीं बार मुल्क को खिताब किया. ये इस प्रोग्राम का 72वां और 2020 का आखिर संस्करण था.

Mirza Ghalib Birth Anniversary: ग़ालिब की शायरी और जवानी पेंशन के मुक़दमें में उलझ कर रह गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात के सभी मुरीद है. इस साल के आखिरी संस्करण के 'मन की बात' को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दफ्तर में सुनी. CM योगी मन की बात को पूरी तल्लीनता से सुनते नजर आए. सीएम योगी ने हर बार की तरह पीएम मोदी के इस एपिसोड को भी सुना. सीएम योगी के अलावा कैबिनेट के कई मंत्री भी पीएम के इस साल के आखिरी संबोधन को सुन रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

"अब भी बरसात की रातों में बदन टूटता है..." ख्वातीन की आवाज़ "परवीन शाकिर" के यौमे वफात पर खास​

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, तेंदुओं की बढ़ती संख्या समेत कई मुद्दों का जिक्र किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चार दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है अब अगले साल मन की बात होगी.

यादें 2020: कोरोना के खौफ के बीच देश की वो Achievements जो बन गईं 'उम्मीदों का वैक्सीन'

नए साल में देश को शुभकामनाएं देनी चाहिए
मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार. आज की ‘मन की बात’ एक प्रकार से 2020 की आखिरी ‘मन की बात’ है.  साथियों, मेरे सामने आपकी लिखी ढ़ेर सारी चिट्ठियां हैं. आप सुझाव भेजते हैं, वो भी मेरे सामने हैं. ज्यादातर संदेशों में, बीते हुए वर्ष के अनुभव और 2021 से जुड़े संकल्प हैं. हमारा देश 2021 में उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़े. इस बार नए साल में देश को शुभकामनाएं देनी चाहिए.

कोरोना वैक्सीन "हराम" या "हलाल"? जानिए क्या कहते हैं उलेमा और फतवा काउंसिल

भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़ना बड़ी उपलब्धि
मन की बात में पीएम ने कहा कि  भारत में तेंदुओं की संख्या में, 2014 से 2018 के बीच, 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है. साल 2014 में, देश में, तेंदुओं की संख्या लगभग 7,900 थी, वहीं 2019 में, इनकी संख्या बढ़कर 12,852 हो गई है. देश के ज्यादातर राज्यों में खासकर मध्य भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़ी है.ये एक बड़ी उपलब्धि है. भारत ने तेंदुए की आबादी में लगातार बढ़ोतरी कर पूरे विश्व को एक रास्ता दिखाया है.

'वॉकल फॉर लोकल' की गूंज घर-घर में
पीएम मोदी ने कहा, "देश के लोगों ने मजबूत कदम उठाया, मजबूत कदम आगे बढ़ाया है. 'वॉकल फॉर लोकल' ये आज घर-घर में गूंज रहा है. ऐसे में, अब ये सुनिश्चित करने का समय है, कि हमारे प्रोडक्ट्स विश्वस्तरीय हों. साथियों, हमें 'वॉकल फॉर लोकल' की भावना को बनाये रखना है, बचाए रखना है, और बढ़ाते ही रहना है.

कश्मीर केसर को मिला जीआई टैग
पीएम मोदी ने अपने मन की बात में कहा कि कश्मीरी केसर को जीआई टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्किट में इसे लॉन्च किया गया. अब इसका निर्यात बढ़ने लगेगा. ये आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा. कश्मीरी केसर वैश्विक स्तर पर एक ऐसे मसाले के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके कई प्रकार के औषधीय गुण हैं.अगली बार जब आप केसर को खरीदने का मन बनाएं, तो कश्मीर का ही केसर खरीदने की सोचें.

ज़ीरो इफेक्ट, ज़ीरो डिफेक्ट की सोच के साथ काम करने का सही समय
पीएम ने कहा ज़ीरो इफेक्ट, ज़ीरो डिफेक्ट (Zero effect, zero defect) की सोच के साथ काम करने का ये सही  समय है. उन्होंने नया शब्द गढ़ते हुए ABC की चर्चा की और इसे आत्मनिर्भर भारत चार्ट बताया. पीएम ने कहा, "मैं देश के  manufacturers और इंडस्ट्री leaders से आग्रह करता हूं कि देश के लोगों ने मजबूत कदम उठाया है, मजबूत कदम आगे बढ़ाया है, उसमें साथ दें.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news