Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam699107
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइंटरनेशल योगा डे पर बोले PM मोदी: यह आलमी भाईचारे के पैगाम का दिन

इंटरनेशल योगा डे पर बोले PM मोदी: यह आलमी भाईचारे के पैगाम का दिन

कोरोनावायरस वायरस खासतौर पर हमारे निज़ामे तनफ्फुस (श्वसन तंत्र), यानि कि निज़ामे तनफ्फुस पर हमला करता है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: 21 जून को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है. हज़ारों और लाखों की तादाद में इकट्ठे होकर लोग तकरीबात का इनेकाद करते हैं लेकिन इस कोरोना महामारी चलते सभी अपने घरों में रहकर योग करेंगे और डिजिटल प्‍लेटफॉर्म का सहारा लिया जाएगा. इस बार इंटरनेशल योग डे की थीम रखी गई है- 'घर पर योग, परिवार के साथ योग.

इस मौके पर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने सभी को बहुत-बहुत मुबारकबाद और, इंटरनेशल योगा डे का दिन इत्तेहाद का दिन है. ये आलमी भाईचारे के पैगाम का दिन है. वज़ीरे आज़म ने आगे कहा बच्चे, बड़े, नौजवान, परिवार के बुजु़र्ग, सभी जब एक साथ योग के ज़रिए से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक तवानाई पैदा होती है. इसलिए, इस बार का योगा डे, जज़्बाती योग का भी दिन है, हमारे पारिवारिक बंधन को भी बढ़ाने का दिन है.

कोरोनावायरस वायरस खासतौर पर हमारे निज़ामे तनफ्फुस (श्वसन तंत्र), यानि कि निज़ामे तनफ्फुस पर हमला करता है. हमारे निज़ामे तनफ्फुस को मज़बूत करने में जिससे सबसे ज़्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि साँस लेने वाला योग.

Add Zee News as a Preferred Source

एक जागरूक शहरी के तौर पर हम परिवार और समाज के शक्ल में मुत्तहिद होकर आगे बढ़ेंगे. हम कोशिश करेंगे कि घर पर योग और परिवार के साथ योग को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाएँ. हम ज़रूर कामयाब होंगे, हम ज़रूर जीतेंगे.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news