मां और बच्चे के इस अनमोल रिश्ते पर कई शायर ने अपनी कलम चलाई है. चूंकि दुनिया भर में 8 मई को मदर्स डे मनाया जाता है, इसलिए इस दिन हम आपके सामने कुछ शायरों के लिखे हुए शेर पेश कर रहे हैं.
Trending Photos
)
Mothers Day 2022: दोस्तों दुनिया में मां बाप का प्यार ही सबसे ज्यादा भरोसेमंद और बिना शर्त वाला होता है. कहा जाता है कि खुदा हर जगह मौजूद नहीं होता इसलिए उनने मां बाप को बनाया है. मां और बच्चे के इस अनमोल रिश्ते पर कई शायर ने अपनी कलम चलाई है. चूंकि दुनिया भर में 8 मई को मदर्स डे मनाया जाता है, इसलिए इस दिन हम आपके सामने कुछ शायरों के लिखे हुए शेर पेश कर रहे हैं. सुनें
---
चलती फिरती हुई आँखों से अज़ाँ देखी है
मैं ने जन्नत तो नहीं देखी है माँ देखी है
---
तेरे दामन में सितारे हैं तो होंगे ऐ फ़लक
मुझ को अपनी माँ की मैली ओढ़नी अच्छी लगी
---
मुद्दतों ब'अद मयस्सर हुआ माँ का आँचल
मुद्दतों ब'अद हमें नींद सुहानी आई
---
किसी को घर मिला हिस्से में या कोई दुकाँ आई
मैं घर में सब से छोटा था मिरे हिस्से में माँ आई
---
अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा
मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है
---
यह भी पढ़ें: "मां मुझे आज एक बात बता... ", Mothers Day के मौके पढ़ें भावुक कर देने वाली नज्म
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
माँ बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है
---
एक मुद्दत से मिरी माँ नहीं सोई 'ताबिश'
मैं ने इक बार कहा था मुझे डर लगता है
---
जब भी कश्ती मिरी सैलाब में आ जाती है
माँ दुआ करती हुई ख़्वाब में आ जाती है
---
ये ऐसा क़र्ज़ है जो मैं अदा कर ही नहीं सकता
मैं जब तक घर न लौटूँ मेरी माँ सज्दे में रहती है
---
दूर रहती हैं सदा उन से बलाएँ साहिल
अपने माँ बाप की जो रोज़ दुआ लेते हैं
---
Live TV: