Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2740029
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपाकिस्तान में दहशत का माहौल, PoK में दो महीने का राशन जमा करने का हुक्म

पाकिस्तान में दहशत का माहौल, PoK में दो महीने का राशन जमा करने का हुक्म

PoK Ration Alert: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में हालात बिगड़ने लगे हैं. भारत की सख्ती के बाद पाक सरकार ने POK के लोगों को दो महीने का राशन स्टोर करने का आदेश दिया है. 

पाकिस्तान में दहशत का माहौल, PoK में दो महीने का राशन जमा करने का हुक्म

PoK Ration Alert: पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (PoK) ने वास्तविक सीमा रेखा (एलओसी) के पास रहने वाले लोगों को शुक्रवार को खाने-पीने का सामान स्टॉक करने का निर्देश दिया. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद यह अपील की गई.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PoK के पीएम चौधरी अनवर उल हक ने शुक्रवार को स्थानीय विधानसभा में कहा, "नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में दो महीने के लिए खाद्य आपूर्ति का भंडारण करने के निर्देश जारी किए गए हैं."

1 हजार मदरसा बंद
हक ने कहा कि क्षेत्रीय सरकार ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों में 'खाद्य, दवाइयां और अन्य सभी बुनियादी आवश्यकताओं' की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक अरब रुपये ($3.5 मिलियन) का आपातकालीन कोष भी बनाया है.
पीओके के प्रधानमंत्री ने बताया कि नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में सड़कों की मरम्मत के लिए सरकारी और निजी मशीनरी भी तैनात की जा रही है. इस बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 1000 से ज्याादा मदरसे कम से कम 10 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस तनातनी के बीच भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे पर कई संगीन इल्जाम लगाए हैं और कड़े प्रतिबंध भी. भारत ने सिंधू जल समझौता रद्द कर दिया और पाकिस्तान ने शिमला समझौते को रद्द कर दिया. साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे के नागरिकों को अपने वतन लौट जाने का अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद भारत से हजारों की संख्या में पाकिस्तानी नागरिक लौट गए और पाकिस्तान से हजारों भारतीय नागरिक अपने वतन वापस लौट चुके हैं.

TAGS

Trending news