Guna Violence: मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार को हुई हिंसा में पुलिस ने अबतक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. हिंसा के वायरल वीडियो की जांच कर लोगों की पहचान की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार हुए लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है.
Trending Photos
)
Guna Violence: मध्य प्रदेश में शनिवार यानी कि 12 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक हिंसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच कर पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफतार कर रही है. इस दंगे में पुलिस ने अब तक 17 मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के गुना जिला में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर जुलूस निकाला गया था. जुलूस कर्नलगंज इलाके से लेकर मदीना मस्जिद तक निकला था, लेकिन जब जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गए. पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है.
ड्रोन से निगरानी
शनिवार को हुई हिंसा के बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई है और साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है. कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन से छत की तालाशी में पुलिस को मदीना मस्जिद के सामने के दो घरों की छत पर ढेर सारे पत्थर दिखे हैं, जिसके बाद पुलिस घर के मलिक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है.
पुलिस की लोगों से अपील
जिले के एएसपी ने कहा है कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि इलाके में फ्लैग मार्च निकाला जाए. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को नसीहत दी है कि अफवाहों पर यकीन नहीं करे. इससे पहले जिले में ऐसे हिंसक हादसे नहीं हुए है.
अमीन खान मुल्जिम.. !
गुना में हुई हिंसा को स्क्रिप्टेड बताया जा रहा है. हनुमान जयंती के जुलूस को लेकर पत्थरबाजों ने सोशल मीडिया पर लिखा, "झूला झूलो पर बाप को मत भूलो." इस हिंसा का मास्टर माइंड विक्की खान के बेटे अमीन खान को बताय जा रहा है. हनुमान जयंती हिंसा के आरोपी अमीन खान का एक भड़काऊ पोस्ट सामने आया है. अमीन खान ने इंस्ट्रग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "झूला झूलों पर आप को मत भूलो ,समझे बेटा." विक्की खान के बेटे अमीन खान की शिकायत पुलिस में की गई है.
एकतरफा कार्रवाई का इल्जाम
मदीना मस्जिद के इमाम आतिश फारूक ने मीडिया से बातचीत में कहा, "जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पहले उकसाने की कोशिश की , जिसके बाद पथराव शुरू हुए . हर बार मस्जिद के सामने जानबूझकर हंगामा किया जाता है. पहला पत्थर हिंदू मोहल्ले से आया, मस्जिद की ओर से नहीं. " इसके साथ ही मौलाना ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का इल्जाम भी लगाया है.