Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam693919
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंछत्तीसगढ़: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान बरामद किए 1 करोड़ 12 लाख

छत्तीसगढ़: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान बरामद किए 1 करोड़ 12 लाख

महासमुंद एसपी प्रफुल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सिंघोडा बॉर्डर पर गाड़ी चेकिंग के दौरान एक वरना कार की तलाशी ली गई. जिसमें ये बड़ी रकम पाई गई है

छत्तीसगढ़: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चेकिंग के दौरान बरामद किए 1 करोड़ 12 लाख

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गाड़ी चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपए की नकदी बरामद की है. साथ ही जिनके पास से ये रकम बरामद की गई है उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

महासमुंद एसपी प्रफुल ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सिंघोडा बॉर्डर पर गाड़ी चेकिंग के दौरान एक वरना कार की तलाशी ली गई. जिसमें ये बड़ी रकम पाई गई है. एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि एक सोने-चांदी का कारोबारी प्रतीक छाबड़िया और उसका ड्राइवर कार में इस रकम को लेकर ओडिशा से रायपुर आ रहे थे.

चेकिंग के दौरान पुलिस को शक हुआ कि कार में गांजा वगैरा है. जब चैकिंग की गई तो कार में 1 करोड़ 12 लाख 99 हज़ार 200 रुपए मिले. 

Add Zee News as a Preferred Source

उनका कहना है कि इसके बाद मेहकमा पुलिस ने फौरी इसकी इत्तेला आईटी मेहकमा को दी. एसपी ने बताया कि कारोबारी और उसके ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आईटी की टीम दोनों से पूछताछ में जुटी है. 

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news