.कोरोना वायरस से पूरा हिंदुस्तान लॉक डाउन है.नोएडा में इस लॉक डाउन को लेकर कई सोशल तंजीमें और सियासी दल अपने अपने इलाकों में गरीबों का पेट भरने का काम कर रही हैं
Trending Photos
)
नोएडा : गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में कोरोनावायरस से मुतास्सिरीन की तादाद बढ़ती जा रही है.कोरोना वायरस से पूरा हिंदुस्तान लॉक डाउन है. नोएडा में इस लॉक डाउन को लेकर कई सोशल तंजीमें और सियासी दल अपने अपने इलाकों में गरीबों का पेट भरने का काम कर रही हैं .बीजेपी ने इसको लेकर सेक्टर 33 में कम्युनिटी किचन बना दिया गया है। यह एक कॉल सेंटर की तरह काम कर रही है जहां पर जरूरतमंदों के फोन आते हैं उनकी लोकेशन और लोगों की तादाद जानकारी लेकर यहां मौजूद 10 वाहनों में नोएडा के अलग-अलग इलाकों में खाने का सामान भेजा जाता है.और उन्हें खिलाया जाता है।
27 तारीख से शुरू हुई नोएडा महानगर यूनिट की मुहिम लगातार जारी है। पहले दिन करीब 15000 लोगों को खाना खिलाया गया था और अब यह तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।अब यह संख्या 30000 के आंकड़े को पार कर चुकी है इस कम्युनिटी किचन में सुबह 12:00 बजे और शाम 6:00 बजे गरीबों जरूरतमंदों दिहाड़ी मजदूरों के लिए खाना भेजा जाता है।नोएडा महानगर की बीजेपी की इस पूरे काम में जोर-शोर से लगी हुई है।
नोएडा के जेपी ग्रीन्स के अमन सेक्टर 151में इसी मुहिम पर 70 मजदुर परिवारों को खाना और फल बांटे गए। इसका मकसद गरीब मजदूरों को खाना खिलाना था ।मग़रिबी यूपी बीजेपी की ञर्गेनाइज़र डॉ उदिता त्यागी जी , BJYM ज़िला सद्र अन्नू पंडित जी और ग्रेटर नोएडा बीजेपी उपाध्यक्ष सुनील भरद्वाज ने योगी हुकूमत की इस मुहिम के तहत ग़रीबों को फौरन मदद पहुंचाई गयी और जेपी ग्रीन्स में मजदूर परिवारों में खाना तकसीम किया गया।हुकूमत के नुमाइंदों का कहना है कि यह मुहिम इसी तरह जारी रहेगी और एक फोन कॉल पर मदद की जाएगी.
Watch Zee Salaam Live TV